Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के ताकतवर IAS संजय प्रसाद केंद्र में जाएंगे:योगी के भरोसेमंद अफसर; आलोक कुमार समेत 5 IAS भी इंपैनल्ड

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के 6 सीनियर IAS अधिकारी केंद्र में भेजे जाएंगे। इनमें ताकतवर IAS अफसर संजय प्रसाद भी शामिल हैं। संजय प्रसाद 1995 बैच के अफसर हैं। वे CM योगी आदित्यनाथ के बेहद भरोसेमंद और उनके अपर मुख्य सचिव (ACS) हैं। संजय प्रसाद के अलावा औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं। मोदी सरकार ने योगी सरकार के 6 IAS अफसरों को केंद्र में सचिव और उसके समकक्ष पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए एम्पेनलमेंट किया है। IAS अफसरों ने खुद जाने की इच्छा जताई थी जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार की ओर से सचिव और उसके समकक्ष पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए थे। यूपी सरकार से कई आईएएस अफसरों ने एम्पेनलमेंट के लिए आवेदन किया था। लेकिन, केंद्र सरकार ने 1993 बैच के IAS आलोक कुमार, 1994 बैच की IAS लीना जौहरी, 1995 बैच के IAS मृत्युंजय नारायण, संतोष कुमार यादव, भुवनेश कुमार और संजय प्रसाद को एम्पेनलमेंट किया है। योगी सरकार से केंद्र को लेनी होगी NOC नियुक्ति विभाग के अधिकारी ने बताया, एम्पेनलमेंट करने के बाद भारत सरकार ने IAS अफसरों की पोस्टिंग करने से पहले राज्य सरकार की NOC लेती है। राज्य सरकार से NOC मिलने के बाद अफसरों को केंद्र सरकार के किसी मंत्रालय में सचिव या उसके समकक्ष पद पर नियुक्ति दी जाती है। स्लाइड्स से समझिए IAS अफसरों को क्या पद मिलेगा? राज्य सरकार NOC न दे तो क्या होगा? नियुक्ति विभाग के अधिकारी ने बताया, यह भी संभावना रहती है कि भारत सरकार की ओर से पोस्टिंग के आदेश जारी करने के बाद भी राज्य सरकार IAS को रिलीव नहीं करे। वहीं, केंद्र सरकार अपने विशेषाधिकार का उपयोग कर किसी भी IAS और IPS को भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर पोस्टिंग दे सकती है, ऐसी स्थित में राज्य सरकार को उन्हें कार्यमुक्त करना ही पड़ता है। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल-ईरान जंग में फंसे पंजाबी:चंडीगढ़-पंजाब से दुबई और UAE आने-जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल; कल सुबह भी उड़ान नहीं भरेंगी
    Next Article
    कौन हैं सलीम, जिनके लिए योगी बोले-हमलावरों को बख्शेंगे नहीं:खुद को EX मुस्लिम लिखा, मजहबी कट्‌टरपंथियों ने कई बार धमकी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment