Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजराइल-ईरान जंग...MP के 100 से ज्यादा लोग दुबई में फंसे:इंदौर के नेता, बिल्डर, बिजनेसमैन भी शामिल; एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसिल

    4 hours ago

    1

    0

    मध्य पूर्व में इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कई देशों के एयरस्पेस में लगे प्रतिबंधों का सीधा असर मध्य प्रदेश के यात्रियों पर पड़ा है। शारजाह से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-256 रद्द हो गई है। फ्लाइट कैंसल होने से मध्य प्रदेश के 100 से ज्यादा यात्री दुबई और शारजाह एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। जानकारी के अनुसार, शारजाह से इंदौर के लिए दोपहर 12:20 बजे (यूएई समय) रवाना होने वाली फ्लाइट को अंतिम समय में रद्द किया गया। यात्रियों को इसकी जानकारी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मिली। कई यात्री पहले से दुबई पहुंचे थे, जिनकी कनेक्टिंग फ्लाइट शारजाह से इंदौर के लिए थी। वे भी वहीं फंसे हैं। शादी में गए इंदौर के नेता, बिल्डर और सेठ फंसे जानकारी के अनुसार दुबई में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर से कई लोग गए थे। इनमें पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, सहारा ग्रुप के मनीष सहारा, अग्रवाल समूह के संजय अग्रवाल, सी-21 मॉल के मालिक पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी सहित कई लोग शामिल हैं। परिवार और बच्चों के साथ फंसे यात्री फंसे यात्रियों में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों के लोग शामिल हैं। इनमें बड़ी संख्या में परिवार, महिलाएं और बच्चे भी हैं। कई यात्री छुट्टियां मनाने या पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने गए थे, लेकिन अब वापसी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। एक यात्री ने बताया कि वे आठ घंटे से अधिक समय से शारजाह एयरपोर्ट पर बैठे हैं, लेकिन एयरलाइन की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही। होटल बुकिंग की अवधि खत्म हो चुकी है। खाने-पीने की भी दिक्कत हो रही है। बच्चों को संभालना मुश्किल हो गया है। फ्लाइट रद्द होने की वजह जानकारी के मुताबिक, इजराइल–ईरान संघर्ष के चलते यूएई सहित मध्य पूर्व के कई देशों ने अपने एयरस्पेस में प्रतिबंध लगाए हैं। इस कारण भारतीय एयरलाइंस की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। सुरक्षा कारणों से शारजाह–इंदौर रूट की उड़ान को भी रद्द करने का निर्णय लिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड या बाद की तारीख में रीबुकिंग का विकल्प दिए जाने की बात कही गई है। हालांकि वैकल्पिक उड़ानों की संख्या सीमित होने के कारण यात्रियों को तत्काल राहत नहीं मिल पा रही है। कल की फ्लाइट भी कैंसिल एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया है कि फ्लाइट IX256 (शारजाह-इंदौर आने वाली) और उसके बाद जाने वाली फ्लाइट IX1265 (इंदौर-दिल्ली) कैंसिल कर दी गई है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रीबुकिंग/रिफंड में मदद के लिए एयरलाइन कस्टमर सपोर्ट या ऑफिशियल वेबसाइट से संपर्क करें। IX255 (IDR–SHJ) और IX256 (SHJ–IDR) की फ्लाइट 01/03/2026 के लिए कैंसिल कर दी गई हैं। ……………………… इजराइल-ईरान जंग से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें 1. इजराइल-अमेरिका का ईरान पर हमला, 85 स्कूली छात्राओं की मौत इजराइल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर बड़ा हमला किया। ईरानी न्यूज एजेंसियों ने बताया कि दक्षिणी ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 85 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 45 घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. इजराइल-ईरान जंग; दुबई में बुर्ज खलीफा के पास हमला:सभी एयरपोर्ट बंद ईरान पर इजराइल और अमेरिका की स्ट्राइक के बीच दुबई की मशहूर और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ। इससे पहले बिल्डिंग को खाली करा दिया गया था। यहां धमाकों की आवाज सुनी गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    US-Israel Strikes on Iran Live Updates: जयशंकर ने इजरायल और ईरान के विदेश मंत्री को मिलाया फोन, जानिए क्या बात हुई
    Next Article
    60 के दशक से OTT के दौर तक, बॉलीवुड में रहा है इन ईरानी सितारों का दबदबा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment