Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश:पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान; फाइटर जेट की निगरानी में इमरजेंसी लैंडिंग

    1 day ago

    1

    0

    दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश हुई है। को-पायलट ने साथी पायलट पर चाकू से हमला किया और विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की। दूसरे पायलट और कुछ यात्रियों ने हाथापाई कर उसे रोक लिया। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाई दुबई की फ्लाइट में यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई। इस वजह से 1 मिनट के अंदर विमान करीब 17 हजार फीट नीचे आ गया। इसके बाद विमान से हाईजैक का अलर्ट भेजा गया। इजराइल ने तुरंत फाइटर जेट्स रवाना किए। उनकी निगरानी में फ्लाइट का रास्ता बदला गया और उसे सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में करीब 180 यात्री सवार थे, जिनमें लगभग 150 इजराइली नागरिक थे। विमान के अंदर की 5 तस्वीरें… 7 पॉइंट्स में जानिए विमान में क्या-क्या हुआ 1. पहले इमरजेंसी, फिर हाईजैक का अलर्ट विमान ने पहले 7700 कोड भेजा। इसका मतलब होता है कि विमान में कोई इमरजेंसी है। कुछ ही सेकंड बाद विमान ने 7500 कोड भेजा। यह कोड विमान में हाईजैक का है। 2. प्लेन 1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया फ्लाइट रडार मुताबिक, विमान सिर्फ दो मिनट में 34 हजार फीट से घटकर 16,600 फीट की ऊंचाई पर आ गया। इसके बाद विमान ने अपना रास्ता बदला और सऊदी अरब के ताबुक की ओर चला गया। 3. कॉकपिट में पायलटों के बीच झगड़ा हुआ शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान के कॉकपिट में पायलट और को-पायलट के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान विमान से इमरजेंसी सिग्नल भेजे गए। हालांकि, दोनों के बीच झगड़ा किस बात पर शुरू हुआ था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 4. यात्रियों ने कॉकपिट में घुसकर हमलावर को रोका इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स में चश्मदीदों के हवाले से दावा किया गया कि झगड़ा तब शुरू हुआ, जब एक पायलट ने विमान को जमीन की तरफ मोड़कर क्रैश करने की कोशिश की। जब विमान नीचे गिरने लगा तो आगे बैठे कुछ इजराइली यात्री कॉकपिट की तरफ दौड़े। उन्होंने हमलावर पायलट से लड़कर उसे कॉकपिट से बाहर निकाला। यात्री के मुताबिक, विमान में सादे कपड़ों में दो और पायलट भी मौजूद थे। उनमें से एक पायलट ने विमान का कंट्रोल संभाला। 5. घायल पायलट की जान बचाने की कोशिश मिरियम नाम की एक यात्री ने बताया कि उसने कॉकपिट से चीखने की आवाजें सुनी थीं। दरवाजा खुलने पर उसने एक पायलट को घायल हालत में देखा। उसके हाथ में फोल्डिंग चाकू था और हर तरफ खून बिखरा हुआ था। एक यात्री के मुताबिक, चाकू से घायल पायलट की हालत गंभीर थी। विमान में मौजूद एक इजराइली डेंटिस्ट ने उसका इलाज किया और उसकी जान बचाने में मदद की। 6. इजराइल ने फाइटर जेट भेजे, ताबुक में हुई लैंडिंग हाईजैक का अलर्ट मिलने के बाद इजराइली एयरफोर्स ने फाइटर जेट भेजे और देश का सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद फ्लाइट का रास्ता बदलकर सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। इजराइल ने कुछ समय के लिए अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया था। 7. इजराइल में मामले की जांच शुरू, आतंकी हमले का दावा भी जेरूशलम पोस्ट के मुताबिक, इजराइल की सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को संभावित आतंकी हमले के एंगल से भी देख रही हैं। इस घटना की जांच में शिन बेट, मोसाद, इजराइली सेना और परिवहन मंत्रालय समेत कई एजेंसियां शामिल हैं। कैप्टन और को-पायलट दोनों घायल, अस्पताल में भर्ती सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट ने बताया कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कैप्टन और को-पायलट दोनों घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो इजराइली अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट का को-पायलट ओमानी नागरिक था और वही घटना में हमलावर था। अभी यह साफ नहीं है कि उसे इजराइल जाने वाली फ्लाइट उड़ाने की मंजूरी कैसे मिली। जांच का एक बड़ा सवाल यह है कि फ्लाइट के क्रू में ओमान का पायलट कैसे शामिल हुआ, जबकि ओमान और इजराइल के बीच राजनयिक संबंध नहीं हैं। नेतन्याहू ने हमलावर को काबू करने वाले यात्री से मुलाकात की इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने फ्लाइट में हमलावर को काबू करने में मदद करने वाले यात्री से मुलाकात की। इस दौरान यात्री ने बताया कि वह एक और व्यक्ति के साथ कॉकपिट में घुसा था। वहां घायल पायलट दरवाजे के पास पड़ा था। यात्री ने बताया कि हमलावर दोनों पायलटों की सीट के बीच बैठकर विमान के कंट्रोल पर था। उसने हमलावर को पकड़कर कंट्रोल से दूर खींच लिया और दूसरे यात्रियों की मदद से उसे काबू में किया। उसने बताया कि इसके बाद विमान तेजी से एक तरफ झुकने लगा। वह दोबारा कॉकपिट में पहुंचा, कंट्रोल संभाला और उसे पीछे की तरफ खींचना शुरू किया। यात्री ने कहा कि उसे पता था कि क्या करना है, क्योंकि वह विमान हादसों पर बने टीवी कार्यक्रम ‘मेडे’ देखता है। उसके मुताबिक, विमान धीरे-धीरे सीधा होने लगा। इसके बाद पायलट ने वापस कॉकपिट का कंट्रोल संभाल लिया। विमान नीचे गिरने लगा तो यात्री कॉकपिट में पहुंचे, 20 मिनट में हमलावर को काबू किया फ्लाइट में को-पायलट को काबू करने वाले तीन इजराइली यात्रियों में शामिल त्जिका मानेस ने चैनल 12 को घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी को-पायलट और पायलट के बीच हाथापाई की आवाज सुनकर फ्लाइट अटेंडेंट को बुलाने गईं। इसी दौरान घायल पायलट कॉकपिट से बाहर गिरा और को-पायलट उस पर चाकू से हमला कर रहा था। इसके बाद विमान तेजी से नीचे जाने लगा। इसके बाद मानेस ने अपनी बेटी को टॉयलेट से निकाला और हमलावर को रोकने पहुंच गए। दो और इजराइली यात्री उनके साथ आए। यानिव नाम के यात्री ने विमान का कंट्रोल संभालकर उसे ऊपर खींचने में मदद की। मानेस के मुताबिक, हमलावर को काबू करने में करीब 20-25 मिनट लगे। तीनों ने तार वाले हेडफोन से उसे बांध दिया। वहीं, विमान में मौजूद एक डॉक्टर ने घायल पायलट को संभाला। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भारतीय पायलट ने विमान क्रैश होने से बचाया:चाकू मार रहे हमलावर से लड़े, 180 पैसेंजर्स सवार थे; इजराइल बोला- 9/11 जैसे हमले की साजिश थी दुबई से इजराइल जा रही फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश हुई। इस दौरान जिस पायलट ने अपने को-पायलेट से लड़कर ऐसा होने से रोका वह भारतीय मूल का है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-यूएई के बीच समुद्र में तेल पाइपलाइन की तैयारी:होर्मुज संकट के बीच विकल्प की तलाश; भारत 88% कच्चा तेल आयात करता है
    Next Article
    शाहजहांपुर में 2 साधुओं की हत्याकर लाश जलाई:शिव मंदिर में लकड़ी की चिता बनाकर आग लगाई; धुआं उठा तो पता चला

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment