Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इकाना में रिंकू के 4 छक्कों पर झूमीं फियांसे प्रिया:बोलीं- वंस मोर, फादर इन लॉ को डेडिकेट की T-20 की बेस्ट पारी

    3 hours ago

    1

    0

    इकाना स्टेडियम में रिंकू के 4 छक्कों पर उनकी फिआंसे सांसद प्रिया सरोज इकाना स्टेडियम में झूम उठी। उन्होंने कहा- आज रिंकू सिंह ने मेरे फादर इन ला के लिए शानदार पारी खेली है। आज हम उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। इस मौके पर KKR के झंडे के साथ में वह स्टेडियम में रिंकू की पारी को सेलिब्रेट करते हुए नजर आईं। रिंकू के छक्कों पर प्रिया ने उन्हें चीयर करते हुए कहा- वंस मोर रिंकू। वहीं, मैच जीतने के बाद रिंकू ने अपनी मां और बहन से सुनील नारायण की वीडियो कॉल पर बात कराई। इसमें रिंकू की बहन ने कहा कि आज बहुत अच्छी बॉलिंग की भईया। इस पर रिंकू ने कहा कि भईया नहीं ब्रदर। इस मौके पर रिंकू ने अपनी मां से भी सुनील नारायण से वीडियो कॉल पर बात कराई। सुपर ओवर की पहली बॉल पर दिलाई थी जीत इकाना में 26 अप्रैल, रविवार को IPL-2026 का 38वां मैच खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हरा दिया। मैच के हीरो रिंकू सिंह रहे। उन्होंने 51 गेंद पर नाबाद 83 रन बनाए। फील्डिंग में 5 कैच लपके। मैच के आखिरी ओवर में ध्रुव राठी की गेंद पर लगातार 4 छक्के जड़े। सुपर ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। -------------- संबंधित खबर भी पढ़िए… 'ऋषभ पंत को रिजाइन कर देना चाहिए':LSG फैंस बोले- पूरन को भेजना गलत फैसला, लखनऊ में व्हीलचेयर पर मैच देखने पहुंचा फैन इकाना में आज खेले गए IPL-2026 के 38वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हरा दिया। यह मुकाबला काली मिट्टी की पिच पर हुआ। इकाना LSG का होम ग्राउंड है। इस सीजन में LSG ने यहां अब तक 4 मैच खेले और सभी में हार का सामना करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में गौ संरक्षण के लिए सौंपा ज्ञापन:सख्त कानून और गौशालाओं में सुधार की गई मांग
    Next Article
    ओबरा सीट पर भाजपा से पहली पसंद बने दीपक गौड़:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार रवि गौड़, बसपा से प्रभु नाथ; बाकी कैंडिडेट्स के बारें में जानें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment