Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इमाम हुसैन की बच्ची सकीना की याद में शब्बेदारी:20 अंजुमनों ने पेश किया पुरसा, गूंज रही सदाएं या सकीना

    6 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के दोषीपुरा इमामबाड़े में शनिवार की रात 8 बजे शुरू हुई शब्बेदारी रविवार रात 8 बजे खत्म होगी। यह शब्बेदारी इमाम हुसैन की चार साल की बच्ची सकीना की याद में हो रही है। इसमें बनारस की सभी 27 अंजुमनें और देश की कई मशहूर अंजुमनें रविवार रात 8 बजे तक शिरकत करेंगी। शनिवार की रात शब्बेदारी शुरू होने से पहले मुंबई से आये मौलाना सैयद जकी हसन ने मजलिस को खेताब फरमाया। चार साल की बच्ची और उसके बाबा की जुदाई के बाद उसके ऊपर हुए जुल्म को पढ़ा। इसके बाद मजलिस इस शब्बेदारी की ऑर्गनाइजर अंजुमन अजादारे हुसैनी ने नौहा-मातम की शुरुआत की। फिलहाल बनारस की अंजुमन नौहा मातम कर रही है। शब्बेदारी की तीन तस्वीरें देखिए… इमाम हुसैन की शहादत के बाद सकीना पर ढाये गए जुल्म मुंबई से आये मौलाना सैयद जकी हसन ने इमाम हुसैन की शहादत और उसके बाद उनकी चार साल की मासूम बच्ची पर ढाए गए जुल्म को पढ़ा तो लोगों की आंखें नम हो गई। मौलाना ने पढ़ा - जब इमाम हुसैन के सिर को उनके तन से शिम्र जुदा कर चुका। इसके बाद इमाम हुसैन के खेमों (टेंट) में आग लगा दी गई। सभी महिलाएं और बच्चे उसके बाहर आ गए। इस दौरान उनपर जुल्म ढाया गया। जिसमें इमाम हुसैन की चार साल की बच्चीं सकीना को शिम्र ने तमाचे मारे। जिससे उनके गालों पर खून जम गया। कानों से छीन लिए बुंदे मौलाना ने पढ़ा - जालिमों का जुल्म यहीं नहीं रुका। उन्होंने चार साल की बच्ची के कानों में पड़े हुए बुंदों को उतारने के जगह उन्हें खींच कर उतारा जिससे कान जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें ऊंट की नंगी पीठ पर बांध दिया गया। जिससे वो कई बार गिरी। जनाबे सकीना को 7 मोहर्रम से पानी भी नहीं मिला था। उनकी शहादत 10 सफर को शाम (सीरिया) के कैदखाने में हुई। यह सुनकर वहां बैठे लोग रोने लगे। प्रदेश की कई अंजुमनों ने पढ़ा नौहा इसके बाद नौहा मातम का सिलसिला जारी हुआ। जिसमें अंजुमन अजादारे हुसैनी ने नौहा मातम का आगाज किया। इसके बाद अंजुमन सज्जादिया, पठानी टोला, अंजुमन आबिदिया, फैजाबाद, अंजुमन पैगाम ए हुसैनी जैतपुरा, अंजुमन अंसार ए हुसैनी रसूलपुरा, बनारस, अन्सारे हुसैनी आवामी, बड़ी बाजार। अंजुमन शैदाए हुसैनी, मेमन सादात बिजनौर, अंजुमन हैदरी चौक, बनारस, अंजुमन जफारिया, दोषीपुरा, अंजुमन करवाने कर्बला, दोषीपुरा, अंजुमन चिराग अली, कमालपुरा वाराणसी ने नौहा मातम किया। इस वक़्त अंजुमन सदाए अब्बास, नक्खी घाट नौहा मातम कर रही है। यह शब्बेदारी आज रात तक चलेगी जिसमें जौनपुर, जलालपुर, सुलतानपुर, लखनऊ, मऊ की अंजुमनें शिरकत करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हथियारबंद बदमाशों ने बंधक बनाकर व्यापारी को लूटा:पति, पत्नी और बेटी के सिर फोड़े; एक के 18 टांके लगे, हालत गंभीर
    Next Article
    मेट्रो से मेरठ पहुंचेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी:एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत करेंगे पौधारोपण, 'मन की बात' में होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment