Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में हथियारबंद बदमाशों ने बंधक बनाकर व्यापारी को लूटा:पति, पत्नी और बेटी के सिर फोड़े; एक के 18 टांके लगे, हालत गंभीर

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरा नगर में शुक्रवार-शनिवार की बीच रात करीब 2 बजे बदमाशों ने एक व्यापारी के घर जमकर उत्पात मचाया। व्यापारी, उसकी पत्नी और बेटी को जमकर पीटा भी। इतना मारा कि तीनों के सिर फट गए। व्यापारी के सिर पर 18 टांके लगाने पड़े, उनकी हालत गंभीर है। पीड़ितों के अनुसार, हथियारबंद बदमाश घर में पहले से छिपे थे। रात में लॉकर तोड़ना शुरू किया तो आवाज सुनकर परिवार के लोगों की नींद खुल गई। घर के सभी सदस्यों ने शोर मचाया तो बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में परिवार के 3 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अमराई गांव की है। व्यापारी उमेश चंद्र के घर में यह वारदात हुई। उनके बेटे दीपक ने आरोप लगाया कि वारदात के बाद डायल-112 को सूचना दी गई लेकिन पुलिस आधे घंटे बाद पहुंची। सभी गंभीर घायलों को सरकारी अस्पताल के बजाय निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। 3 तस्वीरें देखिए- पहले बेटी, फिर पिता और अंत में मां पर हमला उमेश चंद्र (55) घर में ही परचून की दुकान चलाते हैं। अमराई गांव के बजरंग चौराहे पर वह पिछले 3 साल से पत्नी शांति देवी, बेटी सीमा और बेटे दीपक के साथ रह रहे हैं। शुक्रवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए। अचानक तोड़फोड़ की आवाज आने लगी। सबसे पहले बेटी सीमा की आंख खुली। वह जिस कमरे से तोड़फोड़ की आवाज आ रही थी, उधर देखने गई। उसी समय बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। बेटी की चीख सुनकर पिता दौड़ते हुए पहुंचे। तभी घात लगाए बैठे एक बदमाश ने पीछे से उनके सिर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार किए। वह भी लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे और बेहोश हो गए। पत्नी शांति देवी की भी आंख खुल चुकी थी। उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की तभी एक बदमाश ने उन पर भी हमला कर दिया। वह भी गश खाकर गिर गईं। करीब 10 मिनट बाद पत्नी शांति को हल्का होश आया तो उन्होंने घर से बाहर निकलकर शोर मचाना शुरू किया। तब मोहल्लेवाले जागे और इकट्ठा हो गए। बेटा बोला- पुलिस ने खुद डिटेल ली, फॉरेंसिक टीम नहीं आई घटना की सूचना पड़ोसियों ने रहीमनगर में रह रहे व्यापारी के बेटे दीपक गुप्ता और पुलिस को सूचना दी। दीपक ने बताया कि सूचना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद सभी लोग अस्पताल में हैं। लूट कितने की हुई, इसका अभी अंदाजा नहीं है। बजरंग चौराहे से 100 मीटर आगे ऑन रोड पर घर है। ऐसे घर में भी बदमाशों ने वारदात की। पुलिस गश्ती नहीं हो रही थी। पुलिस जब पहुंची भी तो खुद ही सिपाहियों ने कागज में सब नोट किया। बाद में न कोई फॉरेंसिक टीम आई और न ही डॉग स्क्वॉयड। उच्च अधिकारियों तक को इस वारदात की जानकारी नहीं दी गई। महिला ने पीछे के रास्ते भागते देखा मामले में पीड़ित परिवार का कहना है घर में कितने लोग घुसे थे, इसकी जानकारी नहीं है। बदमाश ताबड़तोड़ हमला कर रहे थे इसलिए उनकी गिनती नहीं कर पाए। हालांकि, जब उमेश की पत्नी शांति देवी को होश आया तो उन्होंने पीछे के रास्ते दो बदमाशों को भागते देखा। लेकिन, वह मेन दरवाजे से बाहर की तरफ मदद के लिए भागीं और शोर मचाया। डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया- कल रात में सो रहे 3 लोगों पर हमला करने के मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। CCTV फुटेज से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मामला दबाए रहने पर दरोगा और महिला कॉन्स्टेबल सस्पेंड डीसीपी ने माना कि वारदात के बाद पुलिसकर्मियों ने लापरवाही की। मौके पर समय पर नहीं पहुंचे और मामले को दबाए रखा। उच्च अधिकारियों को सूचना भी नहीं दी। दैनिक भास्कर एप पर खबर प्रकाशित होने के बाद उच्च अधिकारियों ने खुद संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचे। पीड़ित के घर का माहौल और पीड़ितों की हालत देखकर मामले की गंभीरता समझ में आई। शाम को इस मामले में डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बयान जारी किया। देर रात दरोगा नागेंद्र कुमार और कॉन्स्टेबल दिव्या को सस्पेंड कर दिया। दरोगा नागेंद्र नाइट अफसर थे, देरी से घटनास्थल पहुंचे। वहीं, कॉन्स्टेबल दिव्या को घटना की सूचना मिली लेकिन उन्होंने इसे आगे नहीं बढ़ाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहर में सुबह से धूप निकली, गर्मी बढ़ी:कानपुर में 29 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून, रुक रुककर होगी बारिश
    Next Article
    इमाम हुसैन की बच्ची सकीना की याद में शब्बेदारी:20 अंजुमनों ने पेश किया पुरसा, गूंज रही सदाएं या सकीना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment