Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इमरान मसूद का 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान:सहारनपुर में बोले- मेरे परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा, अब कर्ज उतारने का समय है

    14 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, आर्थिक नीतियों, विदेश नीति और सांप्रदायिक मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। साथ ही उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनके परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा। 2024 लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने उन्हें जिताने के लिए मेहनत की थी और अब कार्यकर्ताओं का कर्ज उतारने का समय है।कांग्रेस का मुकाबला “नफरत बनाम मोहब्बत” की लड़ाई के रूप में है। पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि देश आर्थिक संकट की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन सरकार गंभीर आर्थिक मुद्दों के बजाय लोगों का ध्यान धार्मिक और भावनात्मक विषयों की तरफ मोड़ने का प्रयास कर रही है। तेल कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा और महंगाई और तेज होगी। उन्होंने कहा- कई मुस्लिम संगठनों ने अपील की है कि गाय की कुर्बानी नहीं की जाएगी और दूसरे धर्मों की आस्था का सम्मान किया जाएगा। ऐसे में मैं मांग करता हूं कि अगर गाय करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है तो सरकार उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करे। लेकिन इस पर मॉब लिंचिंग न करें। ये बातें इमरान मसूद ने आज अंबाला रोड स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। महिलाएं घर का बजट तक नहीं बना पा रहीं इमरान मसूद ने विदेश नीति को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने अपने पुराने सहयोगियों से दूरी बनाई और अमेरिका के प्रभाव में फैसले किए। जिसका आर्थिक असर जनता भुगत रही है। सस्ते तेल के विकल्प होने के बावजूद देश उसका लाभ नहीं उठा पा रहा। राहुल गांधी का जिक्र करते हुए मसूद ने कहा कि कांग्रेस लगातार सरकार को अर्थव्यवस्था और रोजगार के मुद्दों पर चेतावनी देती रही है। उन्होंने बेरोजगारी, पेपर लीक और ठेका भर्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि नौजवान पढ़-लिखकर बेरोजगार घूम रहे हैं और महिलाओं के लिए घर का बजट संभालना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने मुसलमानों की सुरक्षा, मॉब लिंचिंग और राजनीतिक ध्रुवीकरण पर कहा कि कांग्रेस किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि हर समाज और हर धर्म के साथ खड़ी रहने वाली पार्टी है। अगर किसी भी वर्ग के साथ अत्याचार होगा तो कांग्रेस उसके साथ खड़ी होगी। इमरान मसूद ने कहा– हम अपने भाइयों की आस्था का सम्मान करेंगे, लेकिन गाय के नाम पर मुसलमानों को सड़क पर रोककर पीटा जाता है। इसी नाम पर लोगों की लिंचिंग हो रही है और मुकदमे लिखे जा रहे हैं। अगर किसी भी समाज या वर्ग के साथ उत्पीड़न होगा तो कांग्रेस उसके साथ मजबूती से खड़ी होगी। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर इमरान मसूद ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनके परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा। 2024 लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने उन्हें जिताने के लिए मेहनत की थी और अब कार्यकर्ताओं का कर्ज उतारने का समय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुकाबला “नफरत बनाम मोहब्बत” की लड़ाई के रूप में है। पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। इमरान मसूद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ तौर पर तीन राजनीतिक संदेश दिखाई दिए। पहला, कांग्रेस आर्थिक मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी और तेल कीमतों को 2027 के चुनावी नैरेटिव का केंद्र बनाना चाहती है। दूसरा, गाय और मुस्लिम समुदाय जैसे संवेदनशील मुद्दों पर उन्होंने एक संतुलन बनाने की कोशिश की, जहां धार्मिक आस्था के सम्मान और मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा दोनों की बात रखी गई। तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण संदेश संगठनात्मक राजनीति से जुड़ा दिखा, जहां परिवार को चुनावी दौड़ से बाहर रखने की घोषणा कर उन्होंने कार्यकर्ताओं को सीधा संदेश देने की कोशिश की। ……………….. ये खबर भी पढ़िए… ‘कॉकरोच’ मैन बोला- यमुना मां को बचाना है, मथुरा में नदी साफ नहीं हुई तो जान दे दूंगा; मुझे धमकी दी जा रही ‘अपनी मां के खोने के बाद यमुनाजी ही मेरी मां हैं। उनकी दुर्दशा से बहुत दुखी हूं। मेरी मां कई सालों से बीमार हैं। मां यमुना को इन पार्टियों ने मुद्दा बना दिया है। यमुना में जहर घोला जा रहा। मेरा यह कॉकरोच रूप मां यमुना को इन गंदे नालों से मुक्ति दिलाएगा।’ यह कहना है दीपक शर्मा का, जो मथुरा में कॉकरोच बनकर नाचते हुए अफसरों के सामने पहुंचे थे। चर्चा में आने के बाद 23 मई को जब दैनिक भास्कर की टीम इनके पास पहुंची, तो नाले में प्रदर्शन कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली सांसद ने तीन तहसीलों में लगवाए वाटर कूलर:भीषण गर्मी में फरियादियों और अधिवक्ताओं को मिलेगी राहत
    Next Article
    अमेरिकी विदेश मंत्री के दौरे के दौरान कर्मचारी-टूरिस्ट में मारपीट:ताजमहल के पश्चिमी गेट पर अफरा-तफरी, बिना ताजमहल देखे लौटे बहुत से टूरिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment