Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Imran Khan की आंखों की दृष्टि लगभग सामान्य, Pakistan के उच्चतम न्यायालय में रिपोर्ट

    1 day ago

    1

    0

    सज्जाद हुसैन इस्लामाबाद, 17 अगस्त पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय को सोमवार को जेल अधिकारियों ने अवगत कराया कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आंखों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और उनकी दृष्टि ‘‘लगभग सामान्य’’ है। यह घटनाक्रम शीर्ष अदालत द्वारा इस्लामाबाद के एक प्रमुख निजी चिकित्सा संस्थान ‘शिफा इंटरनेशनल’ में खान के इलाज के संबंध में याचिका पर सुनवाई करने से एक दिन पहले सामने आया है। अगस्त 2023 से जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक को जनवरी के अंत में आंख संबंधी परेशानी ‘राइट सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लुजन’ का पता चलने के बाद कई बार इस्लामाबाद के पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान (पीआईएमएस) ले जाया गया था।रावलपिंडी की अदियाला जेल के अधिकारियों ने 73 वर्षीय नेता की आंखों की ताजा स्थिति के बारे में शीर्ष अदालत को एक रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीमारी का पता लगने के बाद से ही खान का समुचित इलाज किया गया और पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान में अस्पताल के नेत्र विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मोहम्मद आरिफ खान और अल-शिफा ट्रस्ट आई हॉस्पिटल के विट्रेओ-रेटिनल सर्जन डॉ. नदीम कुरैशी द्वारा उनका इलाज किया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया, ‘‘इसके परिणामस्वरूप, उनकी आंख में महत्वपूर्ण सुधार देखा गया है और उनकी दृष्टि लगभग सामान्य हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nepal PM Balendra Shah 26 अगस्त को संसद में देंगे विपक्ष के सवालों के जवाब
    Next Article
    Jared Kushner ने यरूशलम में Benjamin Netanyahu से 3 घंटे तक गाजा युद्धविराम पर चर्चा की

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment