Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इन्फ्लुएंसर के घर में घुसने पर युवक की पिटाई, मौत:एकतरफा प्यार में चेन्नई से दिल्ली आया था; यूट्यूबर के 29 लाख फॉलोअर्स, पिता-पड़ोसी गिरफ्तार

    18 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा बिष्ट के घर में एक फैन अभिनव के घुसने और उसकी मौत का मामला सामने आया है। युवक नेहा से एकतरफा प्यार करता था और शादी करना चाहता था। युवक नेहा से मिलने चेन्नई से दिल्ली आया था। वह जबरन उनके घर में घुस गया। आरोप है कि नेहा के पिता और एक पड़ोसी ने उसे बुरी तरह पीटा, जिसके चलते 15 नवंबर को उसकी मौत हो गई। अब पुलिस ने नेहा के पिता वीरेंद्र बिष्ट और पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक नेहा की शादी कहीं और तय होने से नाराज था। वह उनसे एकतरफा प्यार करने लगा था, जबकि नेहा उसे जानती तक नहीं थीं। नेहा बिष्ट के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी रील्स पर लाखों व्यूज आते हैं। वह इन दिनों इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपनी सगाई और आने वाली शादी से जुड़े वीडियो पोस्ट कर रही थीं। नेहा बोली- दो बार मिलने पहुंचा था अभिनव यूपी के गाजीपुर का रहने वाला अभिनव चेन्नई की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। नेहा और उसका परिवार दिल्ली के मधु विहार में रहता है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, नेहा ने शिकायत में कहा था कि अभिनव उससे कई महीनों से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहा है। नेहा ने पुलिस को बताया कि 22 जुलाई को उसकी सगाई हुई थी। यह बात उसने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। इसके बाद इंस्टाग्राम पर मुझे कई मैसेज आने लगे। नेहा ने बताया कि 10-11 जुलाई को एक अनजान शख्स घर में घुस गया और चिल्लाने लगा कि मैडम, मैं आपसे प्यार करता हूं। आप किसी और से क्यों शादी कर रही हैं? मेरे परिवार और पड़ोसियों ने उसे समझाने की कोशिश की। लड़के ने अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी और कहा कि ये हरकत दोबारा नहीं होगी। तब मैंने पुलिस में शिकायत नहीं की थी। नेहा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक पर्टिकुलर अकाउंट से मैसेज आने बंद हो गए, लेकिन एक दूसरे अनजान अकाउंट से मैसेज आने लगे। मैंने दिसंबर में शादी की बात सोशल मीडिया पर बताई थी। 7 नवंबर को वही लड़का फिर से घर में घुस आया और मेरा नाम लेकर चिल्लाने लगा। वह नशे में था और ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। जब मेरे पिता ने उससे बात कि उसने हमला कर दिया और कहा कि आप अपनी बेटी को किसी और से शादी अनुमति न दें। नेहा के पड़ोसियों ने अभिनव को परिसर से ले जाने की कोशिश की। वह कथित रूप से दो-तीन गिर भी गया। नेहा का कहना है कि अभिनव को सिर में चोट गिरने से लगी। मेरे पिता और पड़ोसियों के मारने की वजह से नहीं। पीठ और पैर में आई थीं गंभीर चोटें पुलिस के मौके पर पहुंचने पर अभिनव की पीठ और दाएं पैर में गंभीर चोटें मिली थीं। उसे राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 15 नवंबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर नेहा के पिता और एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। मारपीट में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या:बाइक पर आए 2 हमलावर, सरेबाजार गोलियां मारीं अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपनी कार धुलवाने के लिए जा रहा था, तभी लोहारका रोड पर बाइक पर आए दो हमलावरों ने गोलियां मार दीं। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह सड़क पर खून से लथपथ पड़ा दिखा। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहलगाम हमले के कैमरे पर चीन के जवाब का इंतजार:आतंकियों के पास मिला था; NIA बोली- चीनी डिस्ट्रीब्यूटर से लश्कर तक कैसे पहुंचा, जांच जारी
    Next Article
    योगी ने पूछा- मां ने आखिरी सांस कब ली:केयर टेकर्स से मिले; पार्थिव शरीर को एकटक निहारते रहे, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, PM-गृहमंत्री ने फोन कर दी सांत्वना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment