Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इनकम टैक्स अफसर बनकर 5 किलो सोना लूटा:नीली बत्ती लगी कार से बस रुकवाई; आगरा से 5 साल बाद पकड़ा गया

    14 hours ago

    1

    0

    गुजरात में बस से 5 किलो सोना लूटने के मामले में पांच साल से फरार आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सुंदर सिंह सोलंकी के रूप में हुई है। शुक्रवार रात 9 बजे आगरा एसटीएफ और गुजरात पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। सुंदर सिंह को सदर बाजार क्षेत्र के सेवला जाट में इंडसइंड बैंक के पास से पकड़ा गया। आरोपी ने 2021 में अहमदाबाद के बगोदरा इलाके में वारदात को अंजाम दिया था। उसने इनकम टैक्स अफसर बनकर बस से 5 किलो सोना लूटा था। गुजरात में लूट कर आगरा में छिपा था आरोपी एसटीएफ के मुताबिक, गुजरात के अहमदाबाद ग्रामीण जिले के बगोदरा थाने में दर्ज लूट के मामले में सुंदर सिंह वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए गुजरात पुलिस ने यूपी एसटीएफ से मदद मांगी थी। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक राकेश के नेतृत्व में आगरा एसटीएफ की टीम उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को टीम को सूचना मिली कि सुंदर सिंह आगरा के सेवला जाट स्थित सरस्वती बिहार में इंडसइंड बैंक के पास मौजूद है। इस पर आगरा एसटीएफ और गुजरात पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। सुंदर सिंह आगरा के किरावली क्षेत्र के गांव सहारा का रहने वाला है। फर्जी आयकर अधिकारी बनकर बस रुकवाई पूछताछ में सुंदर सिंह ने बताया- फरवरी 2021 में उसने अपने साथियों के साथ गुजरात में सोना लूटने की योजना बनाई थी। इसके लिए गिरोह ने पहले रेकी की। वारदात में इस्तेमाल करने के लिए किराए पर कार ली गई। उसकी नंबर प्लेट बदल दी गई और ऊपर नीली बत्ती लगा दी गई। गिरोह ने आयकर विभाग के फर्जी पहचान पत्र भी बनवाए थे। योजना के मुताबिक, गिरोह ने भावला और बगोदरा के बीच दो बसों को निशाना बनाया। इनमें सोना और पार्सल ले जाए जा रहे थे। गिरोह के दो सदस्य पहले से ही बस में सवार थे। बाकी साथी फर्जी आयकर अधिकारी बनकर पहुंचे और बस रुकवा दी। इसके बाद आरोपियों ने यात्रियों को बस से उतारा और एक सुनसान जगह ले गए। वहां उनके हाथ-पैर बांध दिए। फिर बस में रखा सोना लेकर गिरोह के सदस्य दूसरी गाड़ी से फरार हो गए। नीली बत्ती और फर्जी आईडी से दिया झांसा पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने आयकर अधिकारी बनकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने नीली बत्ती लगी कार और फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल किया। इससे यात्रियों को लगा कि वे सरकारी अधिकारी हैं। इसी बहाने उन्होंने बस रुकवाई और लूट की। फिरोजाबाद में भी दर्ज है मुकदमा एसटीएफ के मुताबिक, सुंदर सिंह के खिलाफ फिरोजाबाद के पचोखरा थाने में भी मुकदमा दर्ज है। यह मामला 2018 का है। इसमें उस पर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद गुजरात पुलिस ने उसे सदर बाजार थाने में दाखिल कराया। इसके बाद उसका मेडिकल कराया गया। फिर उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया गया। अब मामले में आगे की कार्रवाई गुजरात पुलिस कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा 'जन विश्वास यात्रा' निकालेगी:केशव का सपा पर तंज- सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली; इमरान मसूद बोले- राकेश राठौर बगावत नहीं करेंगे
    Next Article
    अखिलेश भैया ने बताया बजट का हाहाकारी फंडा:कांग्रेसी राठौर बोले-वक्त खराब नहीं करना; हाथ जोड़कर पीछे दौड़े 'छोटे साहब'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment