Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इनकम टैक्स अधिकारी की बंद कमरे में मिली लाश:कटनी रेस्ट हाउस में ठहरे थे, दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस, UP के रहने वाले थे

    7 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के कटनी में सीनियर इनकम टैक्स ऑफिसर की बंद कमरे में लाश मिली है। वे आयकर विभाग के रेस्ट हाउस में ठहरे थे। बिस्तर पर शव पड़ा था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं हैं। मामला माधव नगर के बरगवां का है। माधव नगर पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान वरिष्ठ आयकर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह के रूप में की गई है। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले थे। वे कटनी में पोस्टेड थे। कई बार खटखटाया दरवाजा, लेकिन नहीं खुला माधव नगर पुलिस के मुताबिक, सुबह सरकारी ड्राइवर मानवेंद्र प्रताप सिंह के कमरे पर कार की चाबी लेने पहुंचा था। उसने कई बार बेल बजाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई। इस दौरान कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई। कर्मचारियों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही माधव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर अधिकारी बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। सुसाइड नोट नहीं मिला, शरीर पर चोट के निशान भी नहीं पुलिस की शुरुआती जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अधिकारी के शरीर पर चोट के कोई निशान भी नहीं मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण साइलेंट अटैक माना जा रहा है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 2024-25 में हुई थी कटनी में पदस्थापना मानवेंद्र प्रताप सिंह की पदस्थापना 2024-25 में कटनी स्थित आयकर विभाग में हुई थी। जॉइनिंग के बाद से वे बरगवां स्थित विभागीय गेस्ट हाउस में रह रहे थे। वे शादीशुदा थे। उनका परिवार लखनऊ में रहता है। कटनी में वे अकेले रह रहे थे। पोस्टमॉर्टम के बाद होगा मौत का खुलासा माधव नगर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन को सूचना दे दी गई है। परिजन के कटनी पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही अधिकारी की मौत की सही वजह सामने आएगी। ………………………………. यह खबर भी पढ़ें इंस्पेक्टर अरुण हत्याकांड, मुख्य आरोपी मीनाक्षी शर्मा रिहा जालौन के कुठौंद थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय हत्याकांड में जेल में बंद मुख्य आरोपी महिला कॉन्स्टेबल मीनाक्षी शर्मा गुरुवार को झांसी जेल से रिहा हो गईं। हाईकोर्ट से 22 जुलाई को जमानत मिलने के बाद रिहाई का परवाना झांसी जेल पहुंचा था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या का VIDEO:SBI अफसर पति ने ऑफिस के गेट पर पीटा, कर्मचारी दौड़े तो माथे पर गोली मार दी
    Next Article
    5 साल की बच्ची 50 फीट गहरे कुएं में गिरी:ऑक्सीजन सिलेंडर पैर में बांधकर उतरा सिपाही, फर्रुखाबाद में चौथी बार में बाहर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment