Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या का VIDEO:SBI अफसर पति ने ऑफिस के गेट पर पीटा, कर्मचारी दौड़े तो माथे पर गोली मार दी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बुधवार दोपहर ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की उसके पति मानस बाजपेयी ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोमती नगर जैसे पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई हत्या का एक्सक्लूसिव CCTV दैनिक भास्कर ने खोज निकाला। फुटेज में दिव्या बैंक के अंदर जाती दिख रही हैं। गेट पर पति मानस बाजपेयी पहले से मौजूद था। उसने दिव्या को रोका। दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई। तभी मानस, दिव्या को पीटने लगता है। मारपीट देखकर बैंक के गार्ड और कर्मचारी दिव्या को बचाने दौड़े। इसी बीच मानस ने दिव्या के माथे पर गोली मार दी। गोली लगते ही दिव्या सड़क पर गिर पड़ी। दहशत में गार्ड और कर्मचारी भी पीछे हट गए। हत्या के बाद मानस वहां से भाग निकला। वह सीधे 2 किमी दूर अपने घर पहुंचा। जहां उसने बहन शीबा की भी हत्या कर दी और आखिर में खुद को भी गोली मार ली। मानस SBI में फील्ड ऑफिसर था। हत्या से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… सड़क पर भीड़, बेखौफ मानस ने गोली मारी ICICI बैंक में लगे ज्यादतर CCTV का एंगल अंदर की ओर है। सिर्फ एक CCTV का एंगल बाहर की तरफ है, उसमें ये घटना कैद हुई। फुटेज में देख सकते हैं कि बैंक के बाहर गाड़ियां आ-जा रही हैं। सड़क पर भीड़ है। इन सब की परवाह किए बगैर मानस वारदात को अंजाम देता है। CCTV के अनुसार, दिव्या गुरुवार दोपहर 12:20 बजे बैंक के अंदर जा रही थीं। बैंक के बाहर ही मानस उन्हें रोककर पीटता है। 1 मिनट के अंदर ही गोली मारकर भाग जाता है। उसके जाने के बाद बैंक के गार्ड और अन्य कर्मचारी दिव्या के पास पहुंचते हैं। टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चलाई, बहन को गोली मारी, सुसाइड किया पत्नी दिव्या की हत्या करने के बाद मानस ने वॉट्सएप स्टेटस लगाया। इसमें लिखा- ‘मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी (दिव्या की) बहन प्रज्ञा और उनके (प्रज्ञा के) पति भरत यादव को सब कुछ पता है।’ मानस ने अपनी बहन शीबा को भी गोली मार दी। उसने घर में टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चला दी थी, ताकि गोली की आवाज बाहर न जाने पाए। शीबा मानसिक बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था। मानस को डर था कि उसके मरने के बाद बहन की देखभाल कौन करेगा? इसके बाद मानस ने खुद को भी गोली मार ली। दो गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी भागकर पहुंचे और दरवाजा तोड़ दिया। अंदर भाई-बहन की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। दिव्या ने एक साल पहले पति से तलाक की अर्जी दाखिल की थी दिव्या मिश्रा (33) यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। दिव्या की शादी 2018 में मानस से हुई थी। यह अरेंज मैरिज थी। हालांकि, दोनों के अभी कोई बच्चा नहीं था। दिव्या ने एक साल पहले पति मानस बाजपेयी (35) से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बाद वह आलमबाग के श्रंगार नगर स्थित अपने मायके में रहने लगी थीं। कुछ दिन पहले दिव्या ने पारा के बुद्धेश्वर में अपना मकान बना लिया था। फिलहाल इसी घर में वह अपने माता-पिता के साथ रहती थीं। दिव्या के पिता सरकारी नौकरी से रिटायर हैं, जबकि मां हाउसवाइफ हैं। वहीं, पति मानस हुसड़िया चौराहे के पास अपनी बहन शीबा बाजपेयी (28) के साथ किराए के मकान में रहता था। वह SBI की इंजीनियरिंग कॉलेज ब्रांच में फील्ड ऑफिसर था। मानस के पिता भी बैंककर्मी थे। करीब 6 साल पहले उनकी मौत हो गई थी। मां की भी मौत हो चुकी है। डीसीपी बोलीं- पुलिस ने गोली के खोखे बरामद किए डीसीपी-ईस्ट डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके से गोली के खोखे बरामद किए हैं। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली गई हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'प्रपोज करने पर गालियां दीं, इसलिए मार डाला':प्रयागराज में 4 साल की बेटी के सामने महिला का गला रेता, बोला- मुझसे शादी नहीं कर रही थी
    Next Article
    इनकम टैक्स अधिकारी की बंद कमरे में मिली लाश:कटनी रेस्ट हाउस में ठहरे थे, दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस, UP के रहने वाले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment