Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इनकम टैक्स अधिकारी की MP में लाश मिली:कटनी रेस्ट हाउस में ठहरे थे, दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस, लखनऊ के रहने वाले थे

    13 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के कटनी में सीनियर इनकम टैक्स ऑफिसर की बंद कमरे में लाश मिली है। वे आयकर विभाग के रेस्ट हाउस में ठहरे थे। बिस्तर पर शव पड़ा था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं हैं। मामला माधव नगर के बरगवां का है। माधव नगर पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान वरिष्ठ आयकर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह के रूप में की गई है। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले थे। वे कटनी में पोस्टेड थे। कई बार खटखटाया दरवाजा, लेकिन नहीं खुला माधव नगर पुलिस के मुताबिक, सुबह सरकारी ड्राइवर मानवेंद्र प्रताप सिंह के कमरे पर कार की चाबी लेने पहुंचा था। उसने कई बार बेल बजाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई। इस दौरान कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई। कर्मचारियों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही माधव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर अधिकारी बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। सुसाइड नोट नहीं मिला, शरीर पर चोट के निशान भी नहीं पुलिस की शुरुआती जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अधिकारी के शरीर पर चोट के कोई निशान भी नहीं मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण साइलेंट अटैक माना जा रहा है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 2024-25 में हुई थी कटनी में पदस्थापना मानवेंद्र प्रताप सिंह की पदस्थापना 2024-25 में कटनी स्थित आयकर विभाग में हुई थी। जॉइनिंग के बाद से वे बरगवां स्थित विभागीय गेस्ट हाउस में रह रहे थे। वे शादीशुदा थे। उनका परिवार लखनऊ में रहता है। कटनी में वे अकेले रह रहे थे। पोस्टमॉर्टम के बाद होगा मौत का खुलासा माधव नगर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन को सूचना दे दी गई है। परिजन के कटनी पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही अधिकारी की मौत की सही वजह सामने आएगी। -------------------------- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ हत्याकांड-मैनेजर पत्नी ने डेढ़ करोड मांगे थे : ननद के साथ रहना नहीं चाहती थी, 2 दिन में असलहे खरीदे, 50 मिनट में सब खत्म किया लखनऊ हत्याकांड… 2 दिन रेकी, 30 मिनट में 2 हत्याएं और सुसाइड। पुलिस की शुरुआती जांच में वारदात की 2 वजहें सामने आई हैं। पहली- बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा तलाक के लिए डेढ़ करोड़ रुपए एलिमनी मांग रही थी। दूसरी- दिव्या, मानस की मानसिक रूप से बीमार बहन के साथ नहीं रहना चाहती थी। 18 अगस्त को फैमिली कोर्ट में तलाक के मामले में सुनवाई थी। इस दौरान SBI फील्ड ऑफिसर मानस बाजपेयी और दिव्या के बीच एलिमनी को लेकर विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद मानस ने पत्नी और बहन की हत्या कर सुसाइड करने की प्लानिंग की। उसने 3 असलहे खरीदे और 2 दिन तक पत्नी की रेकी की। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    इलाहाबाद हाईकोर्ट में 2 घंटे सफाई देते रहे नगर आयुक्त:कोर्ट ने कहा- 24 घंटे में जलभराव खत्म करें, मास्टर प्लान बनाकर रिपोर्ट दें
    Next Article
    अमेठी नगर पंचायत कार्यालय कूड़े के ढेर पर:बदबू से छात्र-दुकानदार परेशान, विरोध पर मिल रहे नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment