Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी नगर पंचायत कार्यालय कूड़े के ढेर पर:बदबू से छात्र-दुकानदार परेशान, विरोध पर मिल रहे नोटिस

    13 hours ago

    1

    0

    अमेठी नगर पंचायत, जिस पर पूरे कस्बे को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी है, उसका अपना कार्यालय ही गंदगी के ढेर पर स्थित है। कार्यालय के नीचे जमा कूड़े से उठ रही दुर्गंध से न केवल आम लोग परेशान हैं, बल्कि बगल में स्थित दो बड़े कॉलेजों के हजारों छात्र भी बीमारियों के साये में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्थानीय दुकानदार जब इसका विरोध करते हैं, तो उन्हें दुकान हटाने के नोटिस भेज दिए जाते हैं। आदर्श नगर पंचायत अमेठी की यह लापरवाही अब आम जनता पर भारी पड़ रही है। नगर पंचायत कार्यालय के परिसर और उसके नीचे इतना कूड़ा जमा है कि दिनभर बदबू और मक्खियां रहती हैं। बड़ी संख्या में आवारा जानवर भी घूमते रहते हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों का कहना है कि यहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि नगर पंचायत कार्यालय के ठीक बगल में शिव प्रताप इंटर कॉलेज और जीजीआईसी कॉलेज स्थित हैं। रोजाना हजारों छात्र इन कॉलेजों में पढ़ने आते हैं। कूड़े के कारण फैल रही गंदगी और बीमारी के डर से अभिभावक और छात्र दोनों परेशान हैं। स्थानीय लोग इसे बच्चों के स्वास्थ्य से सीधा खिलवाड़ बता रहे हैं। आसपास के छोटे दुकानदारों ने कई बार इस गंदगी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की। हालांकि, आरोप है कि अपनी लापरवाही छिपाने के लिए नगर पंचायत तानाशाही रवैया अपना रही है। विरोध करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। दुकानदारों का यह भी कहना है कि खाद्य विभाग के अधिकारी भी अचानक आकर नमूने जांचने लगते हैं। दुकानदारों का सवाल है कि इतनी गंदगी में लोग यहां से कैसे गुजरें और बच्चे कैसे पढ़ाई करें। उनका आरोप है कि जब वे सफाई की मांग करते हैं, तो उन्हें ही परेशान किया जाता है। अमेठी नगर पंचायत की अध्यक्ष भाजपा की अंजू कसौधन हैं और पिछले कई सालों से नगर पंचायत पर भाजपा का कब्जा है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी और उच्चाधिकारियों से मांग की है कि कार्यालय परिसर की तत्काल सफाई कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इनकम टैक्स अधिकारी की MP में लाश मिली:कटनी रेस्ट हाउस में ठहरे थे, दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस, लखनऊ के रहने वाले थे
    Next Article
    कौशांबी: दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.60 लाख:मुकदमा दर्ज कराने पर पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट, गाड़ी से कुचलने का प्रयास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment