Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इनर व्हील क्लब 'अभ्युदय' का अधिष्ठापन समारोह:लखनऊ में नए पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

    1 day ago

    2

    0

    लखनऊ के गोमती नगर स्थित होटल कसाया इन में इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ 'अभ्युदय' का वार्षिक अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह में नए सत्र 2026-27 के पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। समारोह के दौरान डॉ. मीनू कृपाल ने अध्यक्ष, सुबूही अल्वी ने उपाध्यक्ष, पायल ने सचिव, रितु अरोड़ा ने कोषाध्यक्ष, विभा सिंह ने आईएसओ और रूचि बाला ने संपादक के रूप में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर जिला स्तर के कई पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य और विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई कार्यों की शुरुआत नवनियुक्त टीम ने कार्यभार संभालते ही सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई कार्यों की शुरुआत की। क्लब की ओर से तीन जरूरतमंद बच्चों की स्कूल फीस जमा कराई गई, ताकि उनकी शिक्षा बाधित न हो। महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भी भेंट की गई। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 10 एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स को हेलमेट वितरित किए गए। वहीं, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 'एक पेड़ बेटी के नाम' अभियान के अंतर्गत 50 पौधों का वितरण किया गया। क्लब की ओर से सामाजिक सेवा के अन्य कार्यों के तहत एक वृद्धाश्रम में पेडेस्टल फैन भेंट किया गया। इसके अतिरिक्त, सिविल अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए एक व्हीलचेयर भी प्रदान की गई। सेवा ही क्लब की सबसे बड़ी पहचान मुख्य अतिथि मधु कमानी और नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. मीनू कृपाल ने कहा कि इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ 'अभ्युदय' आगामी पूरे वर्ष महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करता रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सेवा और संवेदनशीलता ही क्लब की सबसे बड़ी पहचान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चाणक्य कोचिंग सेंटर को एमडीए ने दोबारा सील किया:एक अधिकारी के फोन पर खुली थी सील, अन्य संचालकों ने किया था विरोध
    Next Article
    DM ने मवाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनी:150 केस आए, 14 का मौके पर समाधान; कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment