Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    INDIA bloc Leaders Meeting: वोट चोरी पर रणनीति बनाने को लेकर खरगे की अध्यक्षता में बैठक

    1 hour from now

    1

    0

    विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेता ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन की रूपरेखा और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का दबाव बढ़ाने की रणनीति तय करने के लिए बृहस्पतिवार शाम ऑनलाइन बैठक करेंगे। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।उन्होंने बताया कि बैठक में एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव एलायंस) की रैली की तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी। पिछले हफ्ते, ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर विपक्षी नेताओं ने उच्चतम न्यायालय तक मार्च किया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 13 अक्टूबर को अपने आवास पर ‘इंडिया’ के नेताओं को चाय पर भी आमंत्रित किया था।बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन ने अपना विरोध जारी रखने और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लड़ाई को उसकी तार्किक परिणति तक ले जाने का संकल्प लिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ladakh में एलजी ने LAHDC की सीटें बढ़ाकर कीं 100, आठ परिषदों के निर्वाचन क्षेत्र अधिसूचित
    Next Article
    Punjab में नशा विरोधी कार्यकर्ता Parvinder Singh Jhota की हत्या की जांच CBI ने संभाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment