Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Indore में Elephant Attack से चालक की मौत मामले में महावत और मालिक पर केस दर्ज

    11 hours ago

    1

    0

    इंदौर में हथिनी के हमले में एक ऑटो-रिक्शा चालक की मौत के पांच दिन बाद वन विभाग ने शुक्रवार को बिना आवश्यक अनुमति के इस पशु को जिले की सीमा में लाने के आरोप में महावत और उसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया। विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) लाल सुधाकर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 26 वर्षीय हथिनी वन विभाग में पंजीकृत है, लेकिन उसे इंदौर जिले की सीमा में लाने के लिए विभाग से आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी।उन्होंने कहा कि हथिनी के महावत उमेश गोस्वामी और इस पशु के मालिक संदीप निर्मोही के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 48ए (बिना अनुमति वन्यजीव का परिवहन) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। डीएफओ ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार हथिनी का पंजीकरण बिहार का है, जबकि उसे फिलहाल उज्जैन में रखा गया है। उन्होंने बताया, ‘‘महावत ने पूछताछ में बताया कि हथिनी को तेलंगाना में एक धार्मिक कार्यक्रम से ट्रक के जरिये वापस उज्जैन लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ट्रक खराब होने के बाद उसे पैदल इंदौर लाया गया।इंदौर जिले में उसके प्रवेश के लिए वन विभाग से आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी।’’ डीएफओ ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज से प्रतीत होता है कि हथिनी बार-बार अपनी सूंड हिलाकर ऑटो-रिक्शा चालक को सामने से हट जाने का संकेत दे रही थी, जब वह उसे गुड़ खिलाने पहुंचा था। उन्होंने कहा, ‘‘यदि इस पशु के ऐसे संकेतों को समय रहते समझ लिया जाए, तो हादसों से बचा जा सकता है।’’ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 26 जुलाई को इंदौर के राजनगर क्षेत्र में ऑटो-रिक्शा चालक विजय होलकर (49) हथिनी को गुड़ खिलाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हथिनी ने होलकर को सूंड से पटकने के बाद कुचल दिया और उपचार के दौरान ऑटो-रिक्शा चालक की मौत हो गई।अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस घटना को लेकर महावत उमेश गोस्वामी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) (लापरवाही से मृत्यु) और धारा 291 (पशु के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) के तहत प्राथमिकी पहले ही दर्ज कर चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश
    Next Article
    S Jaishankar ने Iran से वाणिज्यिक जहाजों पर हमले रोकने का किया आग्रह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment