Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- गुजरात का 58 पर पहला विकेट गिरा, गिल आउट:संजू ने नूर की बॉल पर स्टंपिंग किया; चेन्नई ने 159 रन का टारगेट दिया

    17 hours ago

    2

    0

    चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 159 रन का टारगेट दिया। रविवार को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी गुजरात ने चेन्नई को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया और टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन ही बना सकी। जवाब में गुजरात ने 9 ओवर के बाद एक विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन और जोस बटलर पिच पर हैं। शुभमन गिल को 33 रन पर संजू सैमसन ने स्टम्पिंग किया। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 49 गेंदों में फिफ्टी पूरी करते हुए पारी को संभाला। उन्होंने 60 बॉल पर नाबाद 74 रन की पारी खेली। गायकवाड ने 4 सिक्स और 6 चौके भी लगाए। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा साथ नहीं मिला। शिवम दुबे ने 22 रन का योगदान दिया, जबकि जेमी ओवर्टन ने 6 बॉल पर 18 रन बनाए। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और अरशद खान को 1-1 विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयरः सरफराज खान। गुजरात टाइटंस (GT)- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार। इम्पैक्ट प्लेयरः राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार:विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने कराया था FIR
    Next Article
    वैभव सूर्यवंशी बने सिक्स के सुपर किंग:8 मैंचों में 32 छक्के लगाकर टॉप पर; ईशान ने मैच से पहले धमकाया-मुझे पता है तुम्हारा राज

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment