Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में बेंगलुरु Vs गुजरात:सुदर्शन 9 बाउंड्री लगाकर खेल रहे, हेजलवुड की बॉल पर सिक्स लगाया; स्कोर-57/0

    19 hours ago

    1

    0

    IPL-2026 का 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। शुक्रवार को बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने 6 ओवर के बाद बगैर नुकसान 57 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और साई सुदर्शन पिच पर हैं। RCB 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। GT 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 पॉइंट्स लेकर छठे स्थान पर है। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर। गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर्स- प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गरीब बेटियों के सपने पूरे कर रहा है गेल:किसान और प्राइवेट नौकरी वालों की बेटियां बन रहीं इंजीनियर-डॉक्टर
    Next Article
    कर्नाटक सरकार ने SC के आरक्षण में 'इंटरनल रिजर्वेशन' को दी हरी झंडी, जानें 15% आरक्षण का कैसे किया बंटवारा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment