Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में लखनऊ Vs राजस्थान:लखनऊ ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, मयंक यादव की टीम में वापसी

    23 hours ago

    2

    0

    IPL 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। इकाना स्टेडियम में लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पेसर मयंक यादव की टीम में वापसी हुई है। दोनों टीमें इकाना में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 2024 में यह मुकाबला राजस्थान ने जीता था। इस सीजन राजस्थान 6 में से 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। लखनऊ 6 मैच में 2 जीत के साथ 9वें पायदान पर है। मैच का स्कोरकार्ड… मैच शुरू होने से पहले का पॉइंट्स टेबल देखिए मंगलवार को हैदराबाद ने दिल्ली को हराया और 8 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई। दिल्ली 6 मैच में 3 जीत और 3 हार के साथ 5वें स्थान पर है। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और मयंक यादव। इम्पैक्ट प्लेयर्स- हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके और अब्दुल समद। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, यश राज पुंजा, शुभम दुबे और तुषार देशपांडे। लखनऊ में फैंस के रिएक्शंस के लिए यह खबर पढ़ें…इकाना में वैभव सूर्यवंशी को देखने इंदौर से आया फैन…पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस की निगरानी में निकली परशुराम कुटुंब यात्रा:परशुराम चौक पर हुए बवाल को लेकर बढ़ाई सुरक्षा, 31 झाकियां हुई शामिल
    Next Article
    खेल मंत्री रेखा आर्या बोलीं-:2036 के ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अभी से जुटें युवा, पदक लाने वालों को मिलेगी सरकारी नौकरी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment