Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में पंजाब Vs लखनऊ-LSG ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:राठी की जगह सिद्धार्थ को मौका, PBKS ने कोई बदलाव नहीं किया

    17 hours ago

    1

    0

    IPL में रविवार का दूसरा मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि दिग्वेश राठी की जगह एम सिद्धार्थ यह मैच खेल रहे हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों टीमें सीजन में छठा मैच खेल रही हैं। पंजाब ने 5 में से 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द रहा था। वहीं लखनऊ को 5 में से 2 मैचों में जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर्स- विजयकुमार वैशाख, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद। लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ और मोहनिस खान। इम्पैक्ट प्लेयर्स- हिम्मत सिंह, अब्दुल समद, मैथ्यू ब्रिट्ज्के, मयंक यादव और दिग्वेश राठी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा:विधायक ने हवन पूजन किया, झांकियों ने लोगों का मनमोहा
    Next Article
    IPL-कोलकाता की सीजन की पहली जीत:राजस्थान को 4 से हराया; रिंकू का नाबाद अर्धशतक, वरुण-कार्तिक को 3-3 विकेट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment