Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में राजस्थान Vs दिल्ली:स्टार्क को एक ओवर में दो विकेट, जडेजा के बाद पराग को पवेलियन भेजा

    20 hours ago

    1

    0

    IPL में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जा रहा है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। रॉयल्स की टीम ने 16.2 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन बना लिए हैं। कप्तान रियान पराग क्रीज पर हैं। पराग ने फिफ्टी पूरी कर ली है और वे शतक के करीब हैं। 17वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने दो विकेट झटके। उन्होंने दूसरी बॉल पर रवींद्र जडेजा (20 रन) को आशुतोष शर्मा के हाथों कैच कराया। फिर चौथी बॉल पर रियान पराग (90 रन) को अक्षर पटेल से कैच कराया। स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल का विकेट भी लिया। 12वें ओवर की चौथी बॉल पर अक्षर पटेल ने ध्रुव जुरेल को कैच कराया और शतकीय साझेदारी को तोड़ दिया। काइल जैमिसन ने वैभव सूर्यवंशी (4 रन) को बोल्ड किया। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-XI राजस्थान- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: दासुन शनाका। दिल्ली- केएल राहुल, पाथुम निसांका, समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमिसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: अभिषेक पोरेल, विप्रज निगम और मुकेश कुमार।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल पिता-पुत्र हत्याकांड: एक लाख का इनामी पंजाब से गिरफ्तार:एसटीएफ बरेली ने पकड़ा, 3 बदमाशों ने पिकअप लूटा था, दो बदमाश जेल में बंद
    Next Article
    7 साल के इशांक सिंह का कारनामा:10 घंटे में 29 किलोमीटर का ‘पाक स्ट्रेट’ तैरकर पार किया; यंगेस्ट स्विमर बने

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment