Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल पिता-पुत्र हत्याकांड: एक लाख का इनामी पंजाब से गिरफ्तार:एसटीएफ बरेली ने पकड़ा, 3 बदमाशों ने पिकअप लूटा था, दो बदमाश जेल में बंद

    4 hours ago

    1

    0

    संभल में पिता-पुत्र की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश को बरेली एसटीएफ ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद जेल भेज दिया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार को हुई। गिरफ्तार बदमाश की पहचान संतोष पुत्र जोगिंदर निवासी गांव रझेड़ा सलेमपुर, थाना कैलादेवी के रूप में हुई है। अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ ने संतोष पर 1,00,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। बरेली एसटीएफ ने उसे पंजाब के पठानकोट स्थित रघुनाथ कॉलोनी से पकड़ा। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। पुलिस इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड सहित दो अन्य बदमाशों को पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मास्टरमाइंड अरविंद पुत्र जोगिंदर को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसके पैरों में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगी थी। यह घटना 2 अप्रैल को हुई थी। मृतक नरेश यादव पुत्र दिसंबर यादव और उनके बेटे भीमसेन जनपद संभल की तहसील गुनौर के थाना धनारी क्षेत्र के गांव भिरावटी के रहने वाले थे। उन्होंने मेरठ से लेवल लाने के लिए थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव सौंधन की साप्ताहिक बाजार से एक पिकअप लोडर बुक किया था। उसी रात तीन बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी थी। 6 अप्रैल को एसपी कार्यालय बहजोई पर धरना प्रदर्शन के बाद, 7 अप्रैल को जनपद शामली के जंगल से पिता-पुत्र के शव बरामद हुए थे। इस घटना के बाद गुन्नौर के सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव ने मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी थी। मृतक नरेश की पत्नी गीता और भीमसेन की पत्नी कुंतेश ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया को सौंपा था। इसमें उन्होंने आर्थिक सहायता, बच्चों की शिक्षा, परिवार को सरकारी नौकरी या स्थायी सुरक्षा जैसी पांच सूत्रीय मांगें रखी थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक मोंटू भसीन गिरफ्तार:2015 में धोखाधड़ी केस दर्ज हुआ था, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
    Next Article
    IPL में राजस्थान Vs दिल्ली:स्टार्क को एक ओवर में दो विकेट, जडेजा के बाद पराग को पवेलियन भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment