Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत का मामला उलझा:SP बोलीं- शरीर पर चोट के निशान नहीं, बेटे ने हत्या की FIR कराई

    6 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती की मौत का मामला उलझता जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत की स्पष्ट वजह जानने के लिए विसरा प्रिजर्व कर फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। हार्ट की भी हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच कराई जाएगी। IPS आशुतोष मिश्रा ने मां के शरीर से सोने के जेवर गायब होने की बात कहते हुए लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूट का केस दर्ज कराया है। वहीं, SP प्राची सिंह ने बताया कि IPS के चाचा रमेश चंद्र मिश्रा ने थाने में इंद्रावती की हार्ट अटैक से मौत की सूचना दी थी। मामला जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर रूढ़ा धमरूआ गांव का है। 91 वर्षीय इंद्रावती देवी घर में मृत मिली थीं। आशुतोष मिश्रा ने आशंका जताई कि घर में घुसे चोरों ने लूट के बाद उनकी हत्या की। उधर, सोमवार सुबह गांव में गमगीन माहौल के बीच इंद्रावती की अर्थी सजाई गई। परिजन और रिश्तेदार शव लेकर अयोध्या रवाना हुए। यहां सरयू घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। तस्वीरे देखें… जानिए पूरा मामला… रूढ़ा धमरूआ गांव निवासी IPS आशुतोष मिश्रा अपने मां-पिता के इकलौते बेटे हैं। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता रामकुमार मिश्रा राजकीय इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल थे। करीब डेढ़ साल पहले उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद इंद्रावती घर में अकेली रह रही थीं। मां की देखभाल के लिए आशुतोष ने पियारी नाम की नौकरानी रखी थी। वह खुद भी परिवार के साथ समय-समय पर गांव आते-जाते थे। नौकरानी सुबह सफाई करने घर पहुंची तो इंद्रावती तख्त पर पड़ी थीं। उसे लगा कि वह सो रही हैं। आवाज देने पर कोई हलचल नहीं हुई। पास जाकर देखा तो इंद्रावती मृत मिलीं। नौकरानी ने पड़ोस में रहने वाले आशुतोष के चाचा रमेश चंद्र मिश्रा उर्फ कल्लू को इसकी जानकारी दी। इसके बाद चाचा ने आशुतोष को फोन कर भाभी की मौत की जानकारी दी। उन्होंने इसे हार्ट अटैक से मौत बताया और जल्द गांव आने को कहा। IPS के पहुंचने पर गायब मिले जेवर आशुतोष गांव पहुंचे और नौकरानी व चाचा से घटना की जानकारी ली। शव की स्थिति देखने के बाद पता चला कि इंद्रावती के गले से सोने की चेन और तुलसी की माला, नाक की कील और कान के टॉप्स गायब थे। पैरों में पहनी पायल भी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अज्ञात के खिलाफ लूट के बाद हत्या का केस दर्ज कराया। मामले की जानकारी मिलते ही अयोध्या रेंज के DIG सोमेन वर्मा और SP प्राची सिंह मौके पर पहुंचीं। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम में चोट के निशान नहीं पुलिस के मुताबिक, इंद्रावती के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। उनके होंठ पर खून लगा हुआ था। परिजनों ने बताया कि वह हाई ब्लड प्रेशर की मरीज थीं। तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। इसमें हत्या की पुष्टि करने वाला कोई स्पष्ट तथ्य सामने नहीं आया। मौत की वास्तविक वजह पता करने के लिए विसरा फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। हार्ट की भी होगी जांच मृतका के हार्ट की हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच भी कराई जाएगी। इससे मौत के कारण का पता लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मौत वास्तव में हृदय संबंधी कारणों से हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी। एसपी प्राची ने बताया फिलहाल पोस्टमार्टम में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की पुष्टि हो। परिजनों की ओर से जताई गई आशंका और गहने गायब होने की बात को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। विसरा और हार्ट की वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और स्पष्ट हो सकेगी। --- ये खबर भी पढ़ें इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या:घर में मिले लहूलुहान शव, दूधिया पहुंचा तो खुलासा, दो दिन पहले आया था स्कूटी सवार यूपी के इटावा में मां–बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह 8 बजे घटना का खुलासा तब हुआ, जब दूध वाला घर में दूध देने पहुंचा। उसने काफी देर गेट खटखटाया पर दरवाजा नहीं खुला। दूधवाले ने महिला के नोएडा में कार्यरत पति को फोन कॉल की। इसके बाद घर के पिछले हिस्से में जाकर अंदर झांककर देखा तो मां का शव आंगन में फर्श पर पड़ा हुआ। जबकि बेटी का शव कमरे में चारपाई पर था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति ने महिला डॉक्टर की न्यूड VIDEO बनाई:मेरठ में भाई बोला- बहन को ड्रग देकर नशे में रखता था, उसके नाम पर 15 से अधिक लोन लिए
    Next Article
    अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत पर मारपीट, तीन घायल:संभल में मारपीट में के बाद दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment