Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति ने महिला डॉक्टर की न्यूड VIDEO बनाई:मेरठ में भाई बोला- बहन को ड्रग देकर नशे में रखता था, उसके नाम पर 15 से अधिक लोन लिए

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ में एक महिला डॉक्टर का शव रविवार सुबह उनकी ही क्लिनिक में फंदे से लटका मिला। उसके दोनों हाथ आगे दुपट्‌टे से बंधे थे। डॉक्टर के छोटे भाई ने कहा- दीदी ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उसकी हत्या की गई है। भाई ने कहा- आरोपी जीजा हमेशा बहन को ड्रग के नशे में रखता था। उसने बहन की न्यूड वीडियो और फोटो भी बना ली थी। उसने बहन के नाम पर बैंक से 15 से अधिक लोन लिए थे। आरोपी मुझसे भी 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद महिला डॉक्टर का अंतिम संस्कार मेरठ में ही किया गया है। आरोपी पति मयंक फरार है। बता दें 7 महीने पहले खुशहाली की शादी हुई थी। पति से झगड़े के बाद वो मायके में रहने लगी थीं। डॉक्टर खुशहाली BSF में कॉन्स्टेबल थीं। दो साल पहले उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद से पल्लवपुरम फेस-2 में आयुर्वेदा एंड नेचुरल सेंटर नाम से क्लिनिक चला रही थीं। 3 तस्वीरें देखिए… भाई बोला- परिवार केस करने की तैयारी में था भाई रजत ने बताया- 29 जुलाई से जिस दिन से बहन घर आई थी उसके बाद से पिछले 10 दिनों से लगातार मयंक का सारा सच हमारे सामने आने लगा। कुछ बहन ने बताया तो कुछ और जानकारी होने लगी। पता चला कि मयंक पर शादी के पहले से दो मुकदमे हैं। एक सोनीपत में और एक दूसरी जगह हैं। दोनों फ्रॉड के ही केस हैं। ड्रग, न्यूड वीडियो बनाना, बहन को पीटना, दहेज के लिए टॉर्चर करना, इसके नाम पर फाइनेंशियल फ्रॉड करके लोन लेना ये सब हमें पता चला। मयंक उसका परिवार कुछ नहीं करता। उसने ये बताया कि वो एक पॉलिटिकल पार्टी के ब्लैक मनी को एक नंबर में बदलता है। उसके सारे काम फ्रॉड वाले हैं। इसके बाद हम मयंक के खिलाफ मुकदमा कराने की तैयारी में थे, हमने सारे कागज, सुबूत तैयार कर लिए थे। लेकिन उससे पहले ही ये घटना हो गई। बेटी की मौत की खबर मिलते ही PM आवास से ड्यूटी छोड़कर आए पिता खुशहाली के पिता जगदेव सिंह बीएसएफ में दरोगा हैं, वह अभी दिल्ली में PM आवास की सुरक्षा में पोस्टेड हैं। पिता जगदेव सिंह ने रोते कहा- रविवार सुबह 9 बजे वो सुरक्षा ड्यूटी में जा रहे थे। अचानक बेटे का कॉल आया कहा- पापा बहन नहीं रही, उसने सारी बात बताई। मैंने तुरंत अफसरों को जानकारी दी और छुट्टी लेकर यहां घर आ गया। पिता ने कहा- खुशहाली नाम की तरह बहुत खुश, चंचल बच्ची थी। हमने पूरे हिंदू रीतिरिवाज से दोनों परिवारों की मर्जी के बाद ये शादी की थी। 14 जनवरी 2026 को शादी के बाद बेटी बहुत कम मायके आती थी। दामाद मयंक हमारे साथ फ्रॉड किया था उसने कहा था कि मैं एक लाख रुपए कमाता हूं। मयंक के पिता यूपी पुलिस से रिटायर एसआई जगदेव ने बताया- दामाद मयंक के पिता यूपी पुलिस से रिटायर दरोगा हैं। मयंक उन्हीं के नाम पर धौंस जमाता था। मयंक पिता के नाम का सहारा लेकर बेटी को डराता, धमकाता था। अब तो उसके साथ मारपीट भी करने लगा था। बेटी ने शादी के 7 महीनों में हमें कभी कुछ नहीं बताया। वो मायके भी कम आती थी। लेकिन 29 जुलाई को जब उसने अपने भाई रजत को कॉल किया और बोली कि मेरे साथ मारपीट हुई है और मैं आ रही हूं। इसके बाद बेटा वहां गया और बेटी को लेकर आया। 15 दिन में बेटी ने हमें बहुत कुछ बताया। मयंक ने पत्नी के नाम झूठे लोन लिए पिता जगदेव बोले- खुशहाली के नाम बैंक के 15 लोन इन 7 महीनों में लिए गए। मोबाइल फोन, गाड़ी, एसी से लेकर हर चीज पर लोन लिया गया। खुशहाली को ये सब 5 दिन पहले पता चला। जब उसके पास बैंक से कॉल आया और कहा कि आपके नाम कार के अलावा कई लोन है। तब हमने बैंकों से जानकारी की तो पता चला कि मोबाइल ऐप के जरिए छोटे-छोटे लोन लिए गए हैं। लगभग 15 से 20 लाख रुपए के लोन मयंक ने बेटी के नाम से उसे बिना बताए लिए हैं। उसने खुशहाली को आईफोन भी लोन पर दिया वो भी उसी के नाम पर लोन लेकर। साले से लिए थे 50 हजार रुपए उधार खुशहाली की भाभी आयुषी के पिता डॉ. पुष्पेंद्र तोमर ने बताया- ये अरेंज मैरिज थी, दोनों परिवारों की मर्जी से शादी हुई थी। मयंक कुछ नहीं करता था, सब फ्रॉड था, झूठ बोला गया। शादी के कुछ दिन बाद ही मयंक ने उसके साथ दहेज, रुपयों के लिए मारपीट शुरू कर दी। उसने खुशहाली के भाई से 50 हजार रुपए दो बार में लिए। अब मयंक ने साले रजत से 5 लाख रुपए मांगे कहा उसे अपना क्लीनिक शुरू करना है। रजत ने ये पैसे देने से इंकार कर दिया। इसी बात से मयंक और भड़क गया। मयंक फ्राड करता था, उसने झूठ बोला खुशहाली की भाभी आयुषी के भाई विशाल ने बताया- शादी में पता चला कि लड़का डॉक्टर है। हर महीने 1 लाख रुपए कमाता है। उसके पास गाड़ी, मकान सब है। लेकिन मयंक पर कुछ नहीं था। गाड़ी परिवार ने शादी में दहेज में दी, जिसे उसने 15 दिन में ही बदल दिया। मयंक पत्नी को ड्रग देकर अलग-अलग जगहों, शोरूमों पर लेकर जाता था। उससे नशे की हालत में ही कागजों पर साइन कराकर लोन लेता रहता था। लोन के पैसे ऑनलाइन खुशहाली के अकाउंट में ट्रांसफर कराता और पैसा आते ही तुरंत उसे अपने अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांजेक्ट कर लेता। इसके बाद सारी डिटेल रिमूव कर देता। उसने अपनी पत्नी के ही न्यूड वीडियो बनाए। इसकी जानकारी अभी 5 दिन पहले हुई। उसने खुशहाली को कुछ फोटो वीडियो दिखाए थे। उसके मोबाइल में ये सब अभी हैं। मयंक और खुशहाली का परिवार जानिए मेरठ में खुशहाली अपने पति मयंक के साथ एक फ्लैट में रहती थी। जबकि मयंक के मम्मी-पापा काशीपुर उत्तराखंड में रहते हैं। पिता यूपी पुलिस से रिटायर्ड दरोगा हैं। मूलरूप से हापुड़ के काकोली गांव के रहने वाले हैं। मयंक के परिवार में पिता, मां, छोटा भाई और उसकी पत्नी और उसके बच्चे हैं। पहले मयंक के छोटे भाई की शादी हो चुकी है। बड़े भाई मयंक की शादी बाद में हुई है। मयंक ने बीएएमएस किया है। डॉक्टर खुशहाली के परिवार में पिता, मां, बड़ा भाई डॉ. रजत, भाभी डॉ. आयुषी उनके एक 4 साल की बेटी व 2 महीने का एक बेटा है। पिता बीएसएफ में हैं। भाई मेरठ में ही वेटनरी डॉक्टर है सरदार वल्लभभाई पटेल विवि से पीएचडी कर रहा है, अपना क्लीनिक चलाता है। भाभी बीडीएस दांतों की डॉक्टर है अपना क्लीनिक चलाती हैं। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया- पुलिस घटनास्थल से मिले सबूतों की जांच से हत्या और आत्महत्या का एंगल तलाश रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज से मिले सबूतों के आधार पर ही मौत की असल वजह साफ होगी। --------------------- ये खबर भी पढ़ें इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या:घर में मिले लहूलुहान शव, दूधिया पहुंचा तो खुलासा, दो दिन पहले आया था स्कूटी सवार यूपी के इटावा में मां–बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह 8 बजे घटना का खुलासा तब हुआ, जब दूध वाला घर में दूध देने पहुंचा। उसने काफी देर गेट खटखटाया पर दरवाजा नहीं खुला। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- कोटेदार का नाम सुनते ही चिढ़ होती थी:कमीशन 125 रुपए प्रति कुंतल किया, बोले- 25 रुपए और बढ़ाएंगे
    Next Article
    IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत का मामला उलझा:SP बोलीं- शरीर पर चोट के निशान नहीं, बेटे ने हत्या की FIR कराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment