Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPS अंशिका का 'लंदन ठुमकदा' पर डांस, VIDEO:DM ने रंग डाला तो पुलिस कमिश्नर ने टब में डुबोया; SSP का जबरदस्त भांगड़ा

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी में आज पुलिसकर्मी होली के रंग में सराबोर हैं। कहीं कपड़ा फाड़ तो कहीं कीचड़ वाली होली हो रही है। बरेली में IPS अंशिका वर्मा ने काला चश्मा लगाकर ‘लंदन ठुमकदा’ गाने पर डांस किया, जबकि SSP अनुराग आर्य नकली बाल लगाकर भांगड़ा करते नजर आए। SSP, DIG अजय कुमार साहनी और DM अविनाश सिंह, ADG रमित शर्मा के आवास पहुंचे। उन्हें होली खेलने के लिए बुलाया। जब वह बाहर नहीं निकले तो SSP ने गाना गाया- “तुम खूब लगती हो। इसके बाद DIG ने माइक लेकर कहा- “बाहर निकलिए, आपने वादा किया था।” इसके बाद एडीजी बाहर आए। फिर DSP संदीप ने सिर पर गिलास रखकर ‘एनिमल डांस’ किया। लखनऊ में पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर राजा के अंदाज में बग्घी पर सवार हुए। बग्घी की लगाम ADCP जितेंद्र दुबे ने संभाली। शोभायात्रा में महिला पुलिसकर्मियों ने विंटेज कार पर खड़े होकर जमकर डांस किया। झांसी में SSP बीबी जीटीएस मूर्ति को पुलिसवालों ने कंधों पर उठाकर डांस कराया और फिर कीचड़ में पटक दिया। वाराणसी में DM सत्येंद्र झा ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पिचकारी से रंग डाला। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने DM को रंग से भरे बाथटब में डुबो दिया। बलरामपुर में DM विपिन कुमार जैन और SP विकास कुमार की जुगलबंदी दिखी। दोनों ने साथ में ‘सुभानल्लाह’ गाना गाया। वहीं, चंदौली के SP आदित्य लाग्हे ‘लॉलीपॉप लागेलू’ और ‘छलकत हमरो जवनिया ये राजा’ गानों पर डांस करते नजर आए। जौनपुर में DM डॉ. दिनेश चंद्र ने ‘होली खेले रघुबीरा अवध में’ गाना गाया। इस दौरान SP कुंवर अनुपम सिंह और IPS सृष्टि जैन डांस करते दिखे। कानपुर में IPS अंजली विश्वकर्मा को महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़कर रंग लगाया। यहां पुलिसकर्मी ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने पर अक्षय खन्ना स्टाइल में डांस करते दिखे। आगरा, झांसी और सहारनपुर में पुलिसवालों ने कपड़ा फाड़ होली खेली। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से रंग और पानी की बारिश कराई गई। ‘मुझको राणा जी माफ करना’ और ‘सपने में मिलती है ओ कुड़ी…’ जैसे गानों पर जमकर थिरके। होली के जश्न की तस्वीरें देखिए- प्रदेश में पुलिसवालों की होली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीजेपी MLC को रखा ‘डिजिटल अरेस्ट’, ATS अधिकारी बनकर किया वीडियो कॉल
    Next Article
    जल्द शादी करेंगे UP के दो सुपरहिट IPS:केशव की वापसी पर उड़ी अफवाह, अलंकार की आग से भाजपाई दूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment