Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPS रमणीक ने नागालैंड की डीएसपी लिका से की शादी:मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी रमणीक त्यागी 2021 बैच के हैं आईपीएस, नागालैंड में वर्तमान तैनाती

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी यूपीएससी 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी रमणीक त्यागी ने नागालैंड की लिका अचुमि से विवाह कर लिया है। चरथावल में आयोजित आशीर्वाद समारोह में नवविवाहित जोड़े को बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रमणीक त्यागी ने यूपीएससी 2021 की परीक्षा में देशभर में 437वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर मिला और वर्तमान में उनकी तैनाती नागालैंड में है। नागालैंड में सेवा के दौरान ही रमणीक त्यागी की मुलाकात दीमापुर निवासी लिका अचुमि से हुई। लिका अचुमि भी नागालैंड पुलिस सेवा में कार्यरत हैं। साथ काम करते हुए दोनों के बीच संबंध प्रगाढ़ हुए और उन्होंने परिवारों की सहमति से विवाह करने का निर्णय लिया। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… नागालैंड में ड्यूटी के दौरान शुरू हुई प्रेम कहानी रमणीक त्यागी की तैनाती वर्तमान में नागालैंड में है। यहीं सेवा के दौरान उनकी मुलाकात दीमापुर निवासी लिका अचुमि से हुई। दिलचस्प बात यह है कि लिका अचुमि भी नागालैंड पुलिस सेवा में कार्यरत हैं। साथ काम करने और एक-दूसरे के विचारों को समझने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद दोनों ने अपने परिवारों की सहमति से इस रिश्ते को विवाह में बदलने का निर्णय लिया। चरथावल में आशीर्वाद समारोह: पूर्व मंत्री योगराज सिंह समेत कई दिग्गज पहुंचे मंगलवार रात चरथावल में आयोजित आशीर्वाद समारोह किसी उत्सव से कम नहीं था। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग, राजनेता और अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने भी समारोह में शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। समारोह में नागालैंड और उत्तर प्रदेश की संस्कृतियों का अनूठा मेल देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सऊदी में ऑयल रिफाइनरी पर हमला:UAE-कतर के तेल-गैस प्लांट पर भी ड्रोन अटैक; सऊदी बोला- ईरान सब्र का इम्तिहान न ले
    Next Article
    दूसरे तल के गर्भगृह में पहुंचा स्वर्णिम श्रीराम यंत्र:लकड़ी के फ्रेम में जड़ा है, भगवान श्रीराम सहित 121 देवी- देवता विराजमान हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment