Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPS रमणीक ने नागालैंड की DSP लिका से की शादी:मुजफ्फरनगर में हुआ रिसेप्शन, नागालैंड में है दोनो की तैनाती

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के IPS अधिकारी रमणीक त्यागी ने नागालैंड की लिका अचुमि से शादी की है। चरथावल में आशीर्वाद समारोह रखा गया, जिसमें नवविवाहित जोड़े को बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रमणीक त्यागी ने यूपीएससी 2021 की परीक्षा में देशभर में 437वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर मिला और वर्तमान में उनकी तैनाती नागालैंड में है। नागालैंड में तैनाती के दौरान ही रमणीक की मुलाकात दीमापुर की रहने वाली लिका अचुमि से हुई। लिका अचुमि भी नागालैंड पुलिस सेवा में कार्यरत हैं। साथ में काम करते हुए दोनों का अफेयर हुआ, इसके बाद शादी हो गई। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… चरथावल में आशीर्वाद समारोह: पूर्व मंत्री योगराज सिंह समेत कई दिग्गज पहुंचे मंगलवार रात चरथावल में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग, राजनेता और अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने भी समारोह में शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। समारोह में नागालैंड और उत्तर प्रदेश की संस्कृतियों का मेल दिखा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कपड़े उतारकर छात्रों का प्रदर्शन:सिलेंडर का कटआउट लेकर विधानसभा के बाहर पहुंचे, पुलिस उठा ले गई
    Next Article
    पुलिस की धमकी से सहमे व्यापारी ने दी जान:बेटे को दुकान से ले गया था दरोगा, परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया इंकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment