Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इरम गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को अनुशासन का महत्व समझाया:ख्वाजा फैजी यूनुस ने कहा- शिक्षा में मेहनत से ही सफलता मिलेगी

    1 day ago

    4

    0

    शिक्षा जगत एक सम्मानित सफर है। इसमें जितनी मेहनत करेंगे, सफलता भी उतनी ही मिलेगी। यह बात इंद्रानगर स्थित इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ख्वाजा सैय्यद फैजी यूनुस ने कही। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ अनुशासन और निरंतर मेहनत को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कॉलेज का सफर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को बेहतर दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. सीमा खान ने की। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से महाविद्यालय के सफर, शैक्षणिक उपलब्धियों और कई क्षेत्रों में कॉलेज की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। छात्रों कों शैक्षणिक प्रक्रिया के बारे में बताया प्राचार्या ने कहा कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक माहौल, पाठ्यक्रम और विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराना है। उन्होंने छात्राओं से नियमित अध्ययन के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की संरचना और उससे जुड़ी जानकारी दी गई। डॉ. आयशा अब्बासी, पवन शुक्ला, डॉ. अंजना सिंह, डॉ. प्रतिमा ओझा और अंकिता श्रीवास्तव ने क्रमश: छात्राओं को कोर्स की संरचना, विषयों और शैक्षणिक प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में पुलिस ने अवैध शराब और पटाखे नष्ट किए:न्यायालय के आदेश पर 82 लीटर शराब और 80 किलो विस्फोटक सामग्री जेसीबी से दबाई
    Next Article
    ईरानी राष्ट्रपति से मिले मौलाना यासूब:मसूद पेज़ेशकियान को सौंपा विशेष पत्र, आपसी सहयोग और शांति पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment