Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरानी राष्ट्रपति से मिले मौलाना यासूब:मसूद पेज़ेशकियान को सौंपा विशेष पत्र, आपसी सहयोग और शांति पर चर्चा

    1 day ago

    4

    0

    ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव और शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने शुक्रवार को नई दिल्ली में ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत और ईरान के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया। लखनऊ से मौलाना यासूब अब्बास को ईरानी दूतावास, नई दिल्ली की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। मुलाकात के दौरान मौलाना यासूब अब्बास ने भारत के शिया समुदाय की ओर से ईरानी राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पेज़ेशकियान की भारत यात्रा दोनों देशों की जनता के बीच दोस्ती और आपसी समझ को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने ईरानी राष्ट्रपति को एक पत्र भी सौंपा, जिसमें भारत-ईरान संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया तथा ईरान पर हुए हमलों की निंदा की गई। भारत-ईरान संबंधों को मजबूत करने पर जोर मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि भारत और ईरान दो प्राचीन सभ्यताएं हैं। दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक और व्यापारिक संबंध रहे हैं। उन्होंने शिक्षा, व्यापार, संस्कृति, विज्ञान, तकनीक, कनेक्टिविटी और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति पेज़ेशकियान के नेतृत्व में भारत-ईरान संबंध और मजबूत होंगे तथा दोनों देशों के बीच सहयोग का नया दौर शुरू होगा। पश्चिम एशिया में शांति की अपील मौलाना यासूब अब्बास ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव पर चिंता जताते हुए संघर्ष को जल्द खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बातचीत और शांतिपूर्ण समाधान के जरिए ही क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता लाई जा सकती है। उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सय्यद अली खामेनेई की शहादत पर भी शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही मीनाब स्थित शजरेह तैयेबेह एलीमेंट्री स्कूल पर हुए हमले में मासूम बच्चों, शिक्षकों और आम नागरिकों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि निर्दोष बच्चों की हत्या ऐसी त्रासदी है, जिसने पूरी मानवता की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। आतंकवाद और हिंसा की निंदा मौलाना यासूब अब्बास ने आतंकवाद, उग्रवाद और हर तरह की हिंसा की निंदा की। उन्होंने ईरान पर हुए हमलों की भी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत के लोग, खासकर शिया समुदाय, शांति, बातचीत, मानवता और न्याय के पक्ष में खड़े हैं। उन्होंने ईरान की शांति, प्रगति और पुनर्निर्माण के लिए प्रार्थना की। साथ ही उम्मीद जताई कि भारत और ईरान की ऐतिहासिक दोस्ती आने वाले समय में और मजबूत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इरम गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को अनुशासन का महत्व समझाया:ख्वाजा फैजी यूनुस ने कहा- शिक्षा में मेहनत से ही सफलता मिलेगी
    Next Article
    बर्तन व्यापारी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:डंडे से सिर पर हमले की बात कबूली; कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment