Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर को 14 चाकू मारे:सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े हमला, योगी बोले- UP में आतंक की जगह नहीं

    10 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गला रेतने की कोशिश की। चीखने पर हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और परिवार को सूचना दी। परिजन सलीम को अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) रेफर कर दिया गया। उनके शरीर पर सीने, पेट, गर्दन, बाजू और पैर में 14 जख्म हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर AIMIM नेता समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। घटना पर सीएम योगी ने कहा- कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यूपी में आतंक की कोई जगह नहीं है। सांसद मनोज तिवारी अस्पताल पहुंचे। वहीं, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के अस्पताल पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। सलीम यूट्यूब पर 'सलीम वास्तिक 0007' के नाम से चैनल चलाते हैं। इस्लाम, मदरसों की शिक्षा पर सवाल उठाते हैं। तीन हफ्ते पहले उन्हें वीडियो पोस्ट किया था। कहा था- मेरा फेसबुक-इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया। 3.5 लाख फॉलोवर थे। ऐसे गुंडागर्दी से तुम लोग मुझे चुप नहीं करा सकते। इससे तुम्हारा मजहब सही नहीं हो जाएगा। तुम लोग मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। जब तक BJP सरकार है। हिंदू ताकत में है। ऑफिस में घुसकर हमलावरों ने चाकू मारे स्थानीय लोगों के मुताबिक, यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक (50) लोनी इलाके के अशोक विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। इलाके में कुछ दूरी पर उनके दो मकान हैं। एक में उन्होंने अपना ऑफिस बना रखा है। दूसरे मकान में पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, सलीम शुक्रवार को ऑफिस में थे। उनके बेटे उस्मान ने बताया कि सुबह 9 बजे पापा ऑफिस में अकेले बैठे थे, तभी दो अज्ञात युवक हेलमेट पहनकर आए और हमला कर दिया। अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ चाकू मारे। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और शरीर से खून बहने लगा। इसी बीच बदमाश फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने देखा कि सलीम दर्द से कराह रहे थे। उन्होंने उन्हें उठाकर अस्पताल भिजवाया। उस्मान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने अशफाक, सोनू, शाहरुख नेता, भाटी बिल्डर और एक स्थानीय AIMIM नेता अजगर को नामजद किया है। आरोप लगाया है कि इन लोगों ने ही सलीम की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस आसपास के CCTV कैमरे खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हिंदू संगठनों ने अस्पताल के बाहर दिया धरना हमले की सूचना मिलने पर हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी अपने समर्थकों के साथ जीटीबी अस्पताल के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस बीच, भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी मौके पर पहुंचे। पिंकी चौधरी से घटना की जानकारी ली। बाद में पिंकी चौधरी ने मीडिया से कहा- सलीम मुस्लिम धर्म छोड़ चुके हैं। वो कट्टर हिंदू हैं। मुस्लिम धर्म की कुरीतियों पर खुलकर बोलते हैं। कुछ लोगों को उनकी बातें पसंद नहीं आती हैं, इसलिए हमला कराया गया। ये सुनियोजित साजिश है। पुलिस को हमलावरों का एनकाउंटर करना चाहिए। पुलिस ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को नजरबंद किया इस बीच, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि शनिवार सुबह सलीम से मिलने GTB अस्पताल जाने वाले थे। पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। डासना थाने की पुलिस उनके आवास पर पहुंची ओेर उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। इससे भड़के यति नरसिंहानंद गिरि की पुलिस से कहासुनी हुई। उन्होंने थोड़ी देर बाद वीडियो बनाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। नरसिंहानंद गिरि ने कहा- सलीम ने हिंदुओं के लिए काम किया वह नकली हिंदू नहीं है। मैं सलीम भाई से मिलने जरूर जाऊंगा। पुलिस मुझे नजरबंद नहीं कर सकती। जो भी सामने आएगा या तो खुद मर जाऊंगा या उन्हें मार दूंगा। मुस्लिम धर्म छोड़ दिया था, खुलकर बयानबाजी करते थे आसपास के लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया- सलीम पहले मुस्लिम धर्म मानते थे। वह मौलवी भी रह चुके हैं। बाद में उन्होंने अपनी मर्जी से धर्म छोड़ दिया था। फिलहाल उन्होंने कोई धर्म नहीं अपनाया था। वह धार्मिक मुद्दों पर खुलकर बयानबाजी करते थे। उन्होंने अपने घर पर तिरंगा झंडा भी लगा रखा है। उनके एक बेटा उस्मान और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। यूट्यबर के बारे में जानिए- एसीपी लोनी बोले- आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार ACP सिद्धार्थ गौतम ने बताया- परिजन की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। अब तक दो अज्ञात हमलावरों का पता चला है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। ------------- ये भी पढ़ें: सिपाही से पिस्टल लूटने वाला कल्लू गुर्जर एनकाउंटर में ढेर:आगरा में 20 मिनट तक फायरिंग, सीने में धंसी गोली; 2 सिपाही घायल आगरा में 50 हजार के इनामी शूटर पवन गुर्जर उर्फ कल्लू को नोएडा STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। 35 साल के शूटर पर 50 हजार रुपए का इनाम था। 18 संगीन मामले दर्ज थे। उसने सिपाही से 9MM की पिस्टल लूटी थी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल की ईरान पर एयरस्ट्राइक की 28 PHOTO-VIDEO:तेहरान समेत कई शहरों में इमारतें तबाह; ईरानी मिसाइलों ने इजराइली शहरों को निशाना बनाया
    Next Article
    कौन हैं सलीम, जिनके लिए योगी बोले-हमलावरों को बख्शेंगे नहीं:खुद को X मुस्लिम लिखा, मजहबी कट्‌टरपंथियों ने कई बार धमकी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment