Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौन हैं सलीम, जिनके लिए योगी बोले-हमलावरों को बख्शेंगे नहीं:खुद को X मुस्लिम लिखा, मजहबी कट्‌टरपंथियों ने कई बार धमकी दी

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन हुआ है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यूट्यूबर को जान से मारने की कोशिश आखिर हुई क्यों? सलीम वास्तिक की पहचान तीन तलाक, हलाला जैसे इस्लामिक रिवाजों पर सवाल उठाने से बनी थी। उन्होंने इस्लाम को ‘विदेशी मजहब’ करार दिया था। छानबीन में ये भी सामने आया है कि उन्हें कई बार धमकियां दी गईं। कहा गया कि यूट्यूब के चैनल पर इस्लाम और हलाला के बारे में बोलना बंद कर दें। मगर सलीम पीछे नहीं हटे। गाजियाबाद पुलिस की शुरुआती छानबीन में ये भी सामने आया कि ये हमला अचानक नहीं हुआ है, बल्कि इसकी साजिश कट्‌टरपंथियों ने रची। लंबे समय से उनकी मूवमेंट की रेकी की जा रही थी। उन्होंने खुद को यूट्यूब चैनल पर EX यानी पूर्व मुस्लिम लिखना शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि कुरान और मजहब पर बोलने की वजह से ये हमला किया गया है। आइए जानते हैं कि यूट्यूबर सलीम वास्तिक आखिर हैं कौन? रिपोर्ट पढ़िए… दीनी तालीम ली, मस्जिद जाते थे नमाज अदा करने सलीम वास्तिक ने अपने एक यूट्यूब वीडियो में अपनी पर्सनल जिंदगी को भी शेयर किया। बताया- मेरी दीनी तालीम आजाद स्कूल से हुई, शुरुआत से मेरी लाइफ बेहद सामान्य रही, मैं अपने वालिद के साथ मस्जिद जाता था, नमाज पढ़ता था। अनिवार्य विषय में कुरान पढ़ता था। परिवार में मेरी मां और बहनें धार्मिक रूप से ज्यादा आस्था रखती थीं। 5 वक्त की नमाज अदा करने में पाबंद थीं। मैं और मेरे भाई भी बहुत धार्मिक रहे हैं। मगर फिर धीरे-धीरे मैंने कई ऐसी प्रथाएं देखी, जिनकी मौजूदगी नहीं होनी चाहिए। महिलाओं को अधिकार ही नहीं मिले हैं, पुरुष जैसा चाहते हैं, वैसा करते थे। इसलिए मैंने इस्लाम छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद सलीम इस्लामिक रिवाजों के खिलाफ बात करने लगे। लोनी के अंकुर विहार के अल्वीनगर में सलीम ने घर बनाया। घर के बाहर ही उन्होंने एक ऑफिस बना लिया। अपनी बात को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने एक यूट्यूब चैनल बना लिया। इसका नाम रखा- ‘सलीम वास्तिक 0007’। मगर उनकी असली पहचान तब बदल गई, जब उन्होंने खुद को ‘एक्स मुस्लिम’ घोषित कर दिया। 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स, कहते- इस्लाम में खामियां सलीम के चैनल पर 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह कहते थे- हमारे समाज में लोग डरते हैं, खुलकर अपनी विचारधारा की बात नहीं करते हैं। अरे इस्लाम में भी खामियां हैं, मदरसों में अच्छी शिक्षा नहीं दी जा रही है, अधिकांश मुस्लिमों की आर्थिक स्थिति कभी बेहतर नहीं रहती है, आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? ये सोचने की जरूरत है। वहीं, टीवी डिबेट्स में भी सलीम बेबाकी से अपनी राय रखते थे। लोग मान रहहे हैं कि यही बेबाकी अब उनके हमले की वजह बन गई। जान से मारने ही आए थे हमलावर, आते ही चाकू मारा शुक्रवार सुबह सलीम अपने ऑफिस में बैठे थे। बाइक पर 2 हमलावर वहां पहुंचे। वो हमला करने की प्लानिंग से ही आए थे, क्योंकि मौके पर कोई बहस नहीं हुई। चाकू लेकर उन्होंने ताबड़तोड़ सलीम पर वार कर दिए। हमलावरों ने सलीम का गला रेतने की कोशिश की, फिर पेट में कई बार चाकू घोंप दिए। उनके शरीर पर कुल 14 घाव मिले हैं। इसके बाद बदमाश बाइक पर भाग निकले। आसपास के लोग जब उनके ऑफिस में पहुंचे, तो यूट्यूबर लहूलुहान हालात में जमीन पर पड़े थे। उन्हें आनन-फानन में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका ऑपरेशन किया गया है। AIMIM नेता से लेकर बिल्डर तक घेरे में सलीम के बेटे उस्मान ने इस मामले में खामोश बैठने के बजाय 5 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने उस्मान की तहरीर पर भाटी बिल्डर, AIMIM नेता अजगर, अशरफ, शाहरुख और सोनू के खिलाफ FIR दर्ज की है। परिजनों का आरोप है कि यह हमला महज दो बाइक सवारों की सनक नहीं थी, बल्कि इसके पीछे एक सोची-समझी साजिश है, जिसके तार समाज के रसूखदार लोगों से जुड़े हैं। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या इन हमलावरों को इन्हीं नामजद आरोपियों ने ‘सुपारी’ दी थी? 1 ऑपरेशन हुआ, पेट का होना बाकी, हालत गंभीर सलीम वास्तिक को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उनके गले का ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है, लेकिन पेट के घाव गहरे होने के कारण आज एक और बड़ा ऑपरेशन किया जाना है। अब जिस घर में सलीम रहते हैं, वहां की 2 तस्वीरें.. हमले के बाद इलाके में टेंशन गाजियाबाद पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात बाइक सवार हमलावरों की पहचान की जा सके। इस हमले के बाद लोनी और आसपास के इलाकों में लोगों के बीच भारी आक्रोश है। वहीं, लोनी थाना अध्यक्ष का कहा- सलीम वास्तिक पर हमला गंभीर मामला है। हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं, चाहे वह वैचारिक रंजिश हो या कोई आपसी विवाद। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। ………………… ये पढ़ें - इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर को 14 चाकू मारे:सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े हमला, योगी बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं गाजियाबाद में इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गला रेतने की कोशिश की। चीखने पर हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर को 14 चाकू मारे:सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े हमला, योगी बोले- UP में आतंक की जगह नहीं
    Next Article
    डिप्टी सीएम ने HPV टीकाकरण अभियान का किया आगाज:46 लाख बेटियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य, मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment