Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इस्माईल महिला पीजी कॉलेज में POSH Act पर जागरूकता अभियान:पैम्फलेट वितरण के जरिए दी गई यौन उत्पीड़न कानून की जानकारी, छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

    2 hours ago

    1

    0

    सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को मेरठ स्थित इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में जेंडर एंपावरमेंट सेल द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. अनीता राठी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसका विषय “POSH Act 2013” रहा। अभियान के अंतर्गत कॉलेज परिसर में पैम्फलेट वितरण कर कर्मचारियों और छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से महिला कर्मचारियों को उनके अधिकारों और कार्यस्थल पर सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के प्रति सजग करना रहा। पैम्फलेट के माध्यम से यौन उत्पीड़न की परिभाषा, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की भूमिका और संबंधित अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी कर्मचारियों से अपील की गई कि वे अधिनियम के नियमों का पालन करें और कार्यस्थल को सुरक्षित, सम्मानजनक व समानतापूर्ण बनाने में सहयोग करें। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। आयोजन का संयोजन डॉ. मीनू शर्मा ने किया, जबकि डॉ. नेहा सिंह एवं प्रियांशी ने सहयोग प्रदान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में पिकअप पलटी, एक की मौत:4 घायल, टायल फटने से हुआ हादसा, भतीजी की शादी में शामिल होने जा रहे थे
    Next Article
    जौनपुर जिला न्यायालयों में दो दिन का अवकाश घोषित:न्यायिक खेलकूद प्रतियोगिता के कारण, बदले में दो शनिवार कार्य दिवस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment