Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में पिकअप पलटी, एक की मौत:4 घायल, टायल फटने से हुआ हादसा, भतीजी की शादी में शामिल होने जा रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर एक पिकअप गाड़ी का टायर फटने से वह पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,जिनमें से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थरियांव थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी 35 वर्षीय कन्हैया लाल अपनी पत्नी मधु, बहन उमा देवी, बहनोई सुभाष और भांजे सूरज के साथ महाराष्ट्र के पुणे से अपने गांव लौट रहे थे। वे 20 अप्रैल को होने वाली भतीजी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। कानपुर से पिकअप में बैठकर गांव जाते समय यह हादसा हुआ। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर पिकअप का पिछला टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर बीच वाली लेन में पलट गई। गाड़ी पलटने से उसमें सवार लोग नीचे दब गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पीएचसी गोपालगंज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने कन्हैया लाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक कन्हैया लाल के भतीजे अर्जुन सिंह चौहान ने बताया कि उनके बड़े भाई पप्पू चौहान की बेटी की शादी 20 अप्रैल को होनी थी। परिवार के सदस्य इसी शादी में शामिल होने के लिए पुणे से घर लौट रहे थे। यह हादसा घर से लगभग 45 किलोमीटर पहले हुआ। अर्जुन ने यह भी बताया कि ये सभी पुणे में मजदूरी करते थे। थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कन्हैया लाल की मौत हो गई है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर प्रोफेसर के घर से 50 लाख की चोरी:प्रयागराज में दरवाजा फांदकर पेड़ के सहारे घर में घुसा चोर, पांच लाख कैश-जेवर ले गया
    Next Article
    इस्माईल महिला पीजी कॉलेज में POSH Act पर जागरूकता अभियान:पैम्फलेट वितरण के जरिए दी गई यौन उत्पीड़न कानून की जानकारी, छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment