Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंस्पेक्टर ने 8 मिनट में 100 बार भद्दी गालियां दीं:कौशांबी में थाने में पत्रकार को 2 दिन तक बैठाए रखा; पीड़ित बोला- रोज लाठी से मारते थे

    5 hours ago

    2

    0

    कौशांबी में तैनात इंस्पेक्टर ने कवरेज कर रहे एक पत्रकार को 8 मिनट में 100 से ज्यादा बार गाली दी। उसने कहा कि रायफल से गोली मार दूंगा। तुम्हारे मुंह पर मूत दूंगा। एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा लिखकर अंदर कर दूंगा। इस्पेक्टर के आदेश पर चौकी इंचार्ज, पत्रकार को जबरिया थाने उठाकर ले गया। पीड़ित के अनुसार, थाने में उसके साथ मारपीट की गई। थाने में बुधवार देर रात से शुक्रवार दोपहर तक रखा गया। मामला सराय अकिल थानाक्षेत्र के कनैली चौकी का है। आरोपी गालीबाज इंस्पेक्टर का नाम वीर प्रताप सिंह है। पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से शिकायत की, तब जाकर पत्रकार को थाने से छोड़ा गया। 3 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला… स्थानीय पत्रकार आदित्य सिंह के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 5.30 बजे खबर कवर करने के लिए वह कनैली चौकी गए थे। वहां एक महिला पेड़ काटने की शिकायती करने के लिए आई थी। महिला के प्रार्थना पत्र की फोटो उन्होंने खींच ली। इस पर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह नाराज हो गए। इंचार्ज ने वीडियो बनाते हुए आदित्य को धमकाया कि चोरी का मुकदमा करा दूंगा। इसको लेकर पत्रकार और चौकी इंचार्ज के बीच बहस होने लगी। इसके बाद आदित्य वहां से चले गए। पीड़ित पत्रकार के अनुसार, उनके जाने के बाद चौकी इंचार्ज ने इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह को पूरी बात बताई। रात करीब 9.30 बजे वह घर के पास चौराहा पर खड़े थे। चौकी इंचार्ज जितेंद्र और कुछ सिपाही वहां पहुंचे और उनको जबरिया उठाकर चौकी लेकर आए। चौकी पर पहले से इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह मौजूद थे। वहां इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज ने उनको मां-बहन की गालियां देनी शुरू कर दी। थाने में भी उनको मारा पीटा गया। इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने पत्रकार को गाली देते हुए कहा- एससी एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दूंगा। रायफल देखने के लिए नहीं है, गोली मार दूंगा। कितने बड़े पत्रकार हो गए हो…तुम हो क्या… औकात भूल गया तू… दिमाग खराब हो गया है इन टुटपुजियों की। हम यहां पट्टा करके नहीं आए हैं लेकिन इन सबकी… चले जाएंगे। तुम्हारी जात क्या है। पटक कर जूते-जूते मारो। रायफल रखा करो गा** में गोली मार दिया करो। कई पत्रकारों को ठीक किया है। दो दिन तक बिना मुकदमे के बैठाए रखा गया पत्रकार ने आरोप लगाया कि थाने में पुलिसवालों ने लाठियों से पीटा। ससे उनके सिर, पीठ और पैर में चोटें लगी हैं। दो दिन तक बिना किसी एफआईआर के बैठाए रखा गया। बिना किसी शिकायत, बिना किसी सबूत और धारा के उन्हें बुधवार की रात, गुरुवार पूरा दिन और पूरी रात बंद रखा गया। उन्हें रोज पीटा जाता था। उधर, पत्रकार को गाली दे रहे इंस्पेक्टर का एक ऑडियो भी सामने आया है। पत्रकार संगठनों ने एसपी से मुलाकात की थाने में दो दिन से पत्रकार को हिरासत में रखने और मारपीट के मामले में पत्रकार संगठनों के लोग एसपी ऑफिस पहुंचे। एसपी से मुलाकात की और अपनी शिकायत दर्ज कराई। एसपी सत्य प्रकाश ने थाने में फोन किया तो शुक्रवार को उसे छोड़ा गया। पीड़ित पत्रकार आदित्य सिंह के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में यमुना नदी में चल रहे अवैध खनन और ओवरलोडिंग को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसी खबर से इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज उनसे गुस्सा थे और बदला लेना चाहते थे। पुलिस कप्तान ने खेद जताया, बोले- जांच कराई जाएगी एसपी सत्यप्रकाश प्रजापति इस घटना पर खेद जताया है। उन्होंने कहा- जो भी पत्रकार के साथ पुलिसकर्मियों ने किया है, इसकी जांच सीओ ज्ञानेश्वर प्रसाद पांडेय को दी गई। एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है, इसकी जांच कराई जा रही है। 24 घंटे के अंदर सीओ की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- अपर्णा यादव बोलीं- कलंकित करने वाली रात:विपक्ष का चेहरा दिखावटी, नारी शक्ति इनको कुचल देगी; लखनऊ में सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया लखनऊ में भाजपा नेता और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शुक्रवार देर रात विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल गिरने को लेकर आयोग के पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ बीच सड़क पर सपा और कांग्रेस का झंडा जलाया, नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- ममता दीदी सिंहासन खाली करो:BJP आएगी तो बंगाल में लव जिहाद बंद होगा; 'बुलडोजर बाबा जिंदाबाद' के नारे लगे
    Next Article
    बाराबंकी में पत्रकार को जान से मारने की धमकी:गौशाला की खबर दिखाने पर दबंग ने घर पर दी गाली-गलौज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment