Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंस्पेक्टर पर दूसरी पत्नी का आरोप,पहली शादी छिपाकर किया निकाह:एसपी ने स्टेनो पद से हटाकर, सीओ को सौंपी जांच

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर गौरव शर्मा के खिलाफ उनकी दूसरी पत्नी की शिकायत के बाद विभागीय कार्रवाई हुई। शिकायत मिलने के बाद उन्हें एसपी कार्यालय में स्टेनो के पद से हटाकर गोला क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह को सौंपी गई है। सहारनपुर निवासी निदा मलिक ने एसप डॉ. ख्याति गर्ग को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि गौरव शर्मा ने 2017 में अपनी पहली शादी और दो बच्चों की जानकारी छिपाकर उनसे निकाह किया था। उनका कहना है कि सच्चाई सामने आने के बाद उन्हें धमकाया जाने लगा। 2017 में दोनों ने की थी शादी पीड़िता के अनुसार करीब 12 साल पहले ट्रेन यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात गौरव शर्मा से हुई थी। उस समय उन्होंने खुद को सब-इंस्पेक्टर बताते हुए मदद की और संपर्क नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। महिला का आरोप है कि बाद में गौरव ने मां के इलाज का बहाना बनाकर उसे देवबंद बुलाया। जहां पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। बदनामी के डर से महिला ने निकाह का दबाव बनाया। जिसके बाद 27 दिसंबर 2017 को दोनों ने शादी कर ली। मोबाइल चेक करने महिला को हुई जानकारी पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद गौरव उसे शाहजहांपुर में किराए के मकान में रखने लगा, जहां उनकी एक बेटी का जन्म हुआ। बाद में जब उनका तबादला बदायूं हुआ तो उन्होंने दूरी बनानी शुरू कर दी। शक होने पर जब महिला ने गौरव का मोबाइल चेक किया तो उसमें खुशबू शर्मा नाम की महिला के साथ तस्वीरें और बातचीत मिलीं। जांच में पता चला कि गौरव पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। जान से मारने की धमकी दी महिला ने पहले बदायूं के एसपी से भी शिकायत की थी। इसके बाद जनवरी 2024 में गौरव और उनकी पहली पत्नी खुशबू ने माफी मांगते हुए समझौता किया था और मकान व मासिक खर्च देने का आश्वासन दिया था। हालांकि पीड़िता का आरोप है कि 27 फरवरी 2026 को उसे लखीमपुर बुलाकर गालियां दी गईं। 4 मार्च को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद महिला ने एसपी को पत्र भेजकर न्याय की मांग की है। साथ ही अपनी और अपनी पांच वर्षीय बेटी की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया- शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच सीओ धौरहरा को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -------------------------------------------- ये भी पढ़ें…. गाजियाबाद में छुट्‌टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या, ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागा गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा (34 साल) की सोमवार को गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बिहार में पटना के रहने वाले थे। गार्ड कई दिनों से मैनेजर अभिषेक से छुट्‌टी मांग रहा था। गार्ड रवींद्र सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे मैनेजर के पास पहुंचा। जहां छुट्‌टी को लेकर अभिषेक शर्मा से उसका विवाद हो गया। इसी बीच रवींद्र ने बंदूक से उनकी छाती पर गोली मार दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में सामूहिक विवाह समारोह:बैंड-बाजे और मंत्रोच्चार के बीच 83 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, विधायक ने नवविवाहितों को दिए उपहार
    Next Article
    इलाहाबाद विवि के पूर्व कुलपति की पत्नी का निधन:लम्बी बीमारी के बाद 78 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस शिक्षा जगत में शोक की लहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment