Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में सामूहिक विवाह समारोह:बैंड-बाजे और मंत्रोच्चार के बीच 83 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, विधायक ने नवविवाहितों को दिए उपहार

    1 hour ago

    1

    0

    घाटमपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। बैंड-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कुल 83 जोड़ों ने सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की। यह कार्यक्रम नगर स्थित कैप्टन सुखवासी सिंह स्मारक जनता महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस सामूहिक विवाह में घाटमपुर ब्लॉक क्षेत्र के 30, नगर पालिका परिषद घाटमपुर के 2, भीतरगांव ब्लॉक के 28 और विधनू ब्लॉक क्षेत्र के 23 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। समारोह स्थल पर अलग-अलग मंडप सजाए गए थे, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी कराई गईं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी घाटमपुर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी आशीष मिश्रा और एडीओ पंचायत मुकेश यादव के साथ भीतरगांव ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी शिवनरेश राजपूत और एडीओ पंचायत मनोज उमराव ने संभाली। उनकी देखरेख में जोड़ों को अलग-अलग मंडपों में बैठाकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे दिलाए गए। समारोह में घाटमपुर विधायक सरोज कुरील भी पहुंचीं। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख भीतरगांव अशोक सचान, ब्लॉक प्रमुख विधनू अरुण कुमार और अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें उपहार और दहेज सामग्री प्रदान कर विदा किया। विधायक सरोज कुरील ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है। इसमें 60 हजार रुपये सीधे दुल्हन के बैंक खाते में भेजे जाते हैं, 25 हजार रुपये की सामग्री दी जाती है और शेष राशि विवाह की व्यवस्थाओं पर खर्च होती है। समारोह को सफल बनाने में ग्राम पंचायत सचिव पंकज पांडेय, अमित कटियार, अमित सिंह, ओम नारायण, दिव्यांशु पांडेय, जय प्रकाश और गोविंद सिंह समेत अन्य कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर, एडीओ समाज कल्याण संजय गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि मनीष तिवारी सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमंत विहार थाना प्रभारी के खिलाफ मुकदमे के आदेश:कोर्ट के आदेश के बावजूद 13 साल में बैंक को नहीं दिला पाए कब्जा
    Next Article
    इंस्पेक्टर पर दूसरी पत्नी का आरोप,पहली शादी छिपाकर किया निकाह:एसपी ने स्टेनो पद से हटाकर, सीओ को सौंपी जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment