Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इसरो का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 आज लॉन्च होगा:1999 में कारगिल जंग में अमेरिका ने मदद नहीं की, भारत ने अपना देशी GPS बना लिया

    1 day ago

    3

    0

    ISRO आज अपना नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च करने जा रहा है। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 रॉकेट के जरिए रात 11 बजकर 51 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। इसे NavIC मिशन के तहत लॉन्च किया जाएगा। NavIC का पूरा नाम Navigation with Indian Constellation है। यह भारत की अपना क्षेत्रीय सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम है, जिसे ISRO ने विकसित किया है। NavIC बनाने की जरूरत 1999 के कारगिल युद्ध के बाद महसूस हुई थी। उस समय भारत ने अमेरिकी GPS से सैन्य क्षेत्र की लोकेशन संबंधी जानकारी मांगी थी, लेकिन अमेरिका ने मना कर दिया थी। इसके बाद भारत ने अपना देशी जीपीएस तैयार किया। सवाल: NVS-03 सैटेलाइट क्या है? जवाब: NVS-03 भारत की दूसरी पीढ़ी के NavIC सैटेलाइट्स की श्रृंखला का तीसरा सैटेलाइट है। इसे NavIC की सेवाओं को मजबूत करने और नई तकनीकी सुविधाएं जोड़ने के लिए विकसित किया गया है। सवाल: अब तक NavIC के कितने सैटेलाइट लॉन्च किए गए? जवाब: 30 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, NavIC के लिए 11 सैटेलाइट लॉन्च किए जा चुके हैं। इनमें एक लॉन्च असफल रहा और एक सैटेलाइट तकनीकी समस्या के कारण नेविगेशन सेवा नहीं दे सका। NVS-03 का लॉन्च 30 अक्टूबर की रात निर्धारित है। सवाल: NVS-03 में क्या खास है? जवाब: इसमें स्वदेशी एटॉमिक क्लॉक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह L1, L5 और S बैंड पर सेवाएं देने में सक्षम होगा। L1 बैंड के जुड़ने से NavIC को सपोर्ट करने वाले उपकरणों की संख्या बढ़ाने में मदद मिल सकती है। सवाल: आम लोगों को NavIC से क्या फायदा होगा? सवाल: क्या NavIC GPS की जगह ले लेगा? जवाब: नहीं। GPS पूरी दुनिया में काम करता है, जबकि NavIC भारत के आसपास 1500 किमी के क्षेत्र तक सीमित है। दोनों प्रणालियां एक साथ काम कर सकती हैं। NavIC का उद्देश्य GPS को हटाना नहीं, बल्कि विदेशी प्रणालियों पर भारत की निर्भरता कम करना है। सवाल: क्या हर मोबाइल में NavIC काम करेगा? जवाब: नहीं। इसके लिए मोबाइल में NavIC और संबंधित फ्रीक्वेंसी बैंड का हार्डवेयर सपोर्ट होना जरूरी है। सभी स्मार्टफोन में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिन मोबाइल में NavIC सपोर्ट है, उनमें GPS के साथ इसके सिग्नल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ---------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    AI-डीपफेक पर कानून चुप हो तो संविधान हमें रास्ता दिखाए:CJI सूर्यकांत बोले- गरिमा, स्वतंत्रता और समानता तकनीक से नहीं बदलती
    Next Article
    Akka Review: 800 साल से महिलाओं का राज, फिर एक शख्स ने कैसे हिला दी पूरी सत्ता? कैसी है राधिका आप्टे की सीरीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment