Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'इंस्टा पर आ रहे कॉल-मैसेज से नाराज परिजनों ने पीटा':तीसरे दिन 14 साल की मेड की मौत, लखनऊ में रिटायर्ड अफसर के घर मिली थी लाश

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 14 साल की मेड की मौत के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई लोगों के कॉल-मैसेज आते थे। जिसकी जानकारी होने परिजनों ने उसकी पिटाई की थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप और हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। खुद से फांसी लगाने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस मान रही है कि परिजनों की पिटाई से नाराज होकर मेड ने आत्महत्या की थी। हालांकि, परिजन अब भी मकान मालिक के बेटे पर रेप का विरोध करने पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि यदि किशोरी ने फांसी लगाई थी तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी? उसका शव फंदे से नीचे क्यों उतार लिया? उसे अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया? भास्कर रिपोर्टर ने मामले को लेकर पीड़ित परिवार और पुलिस से बात की…आरोपी के घर गया लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले जानिए घटनाक्रम … ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित बालागंज रेलवे कॉलोनी में झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट से रिटायर्ड अफसर प्रह्लाद अग्रवाल पत्नी उमा और बेटे राघव अग्रवाल के साथ रहते हैं। राघव नगरीय निकाय निदेशालय में डेटा मैनेजर है। प्रह्लाद को ब्रेन हैमरेज, जबकि उमा को कैंसर व घुटनों की बीमारी से पीड़ित हैं। राघव की शादी नहीं हुई है। रेउसा, सीतापुर की रहने वाली 14 साल की किशोरी उनके यहां मेड थी। वह उनके घर में ही रहती थी। उसके परिजन बालागंज में ही झुग्गी में रहते हैं। 8 मार्च की सुबह करीब 11 बजे उमा ने किशोरी के पिता को कॉल किया। उन्हें बताया कि आपकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है। बेड पर पड़ा मिला शव किशोरी के पिता परिवार वालों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां देखा तो बेटी की लाश बेड पर पड़ी थी। हाथ-पैर बांधने और गला कसने के निशान थे। पोस्टमॉर्टम के बाद शव मिलने पर परिजनों ने बालागंज में सड़क जाम कर दिया। सड़क पर शव रखकर करीब 3 घंटे हंगामा किया। परिजनों ने मकान मालिक के बेटे राघव पर रेप की कोशिश करने और विरोध करने पर किशोरी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने राघव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की तो परिजन शांत हुए। शव को सीतापुर गृह जनपद ले गए। 9 मार्च को वहीं पर अंतिम संस्कार किया। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर 10 मार्च को पुलिस ने हत्या की धारा को आत्महत्या में बदल दिया। आरोपी राघव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पढ़िए किशोरी के परिजनों ने जो बताया… हाथ-पैर बांधकर मारा गया किशोरी की चचेरी बहन ने बताया- जब हम लोग बहन के मालिक के यहां पहुंचे तो मालकिन पानी डालकर उसका सीना हाथों से पीट रही थी। वजह पूछने पर बोली इसको होश में लाने के लिए ऐसा कर रही हूं। जबकि उसकी सांसे थम चुकी थी। हाथ-पैर बांधने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई। कमरे में कोई ऐसी चीज नहीं दिखी जिससे लगे कि बहन ने आत्महत्या की है। पंखा चल रहा था। एक साड़ी किनारे रखी थी। मालकिन बोल रही थी बहन ने फांसी लगाई है। अगर घटना हो गई थी तो पुलिस को बताए बगैर खुद क्यों फंदे से उतार लिया था? पुलिस बयान के लिए धमका रही है किशोरी की बहन ने बताया- पुलिस आई थी। पुलिस बयान लेने के नाम पर धमकी दे रही है। बोल रही है इतनी कम उम्र में ज्यादा बोलती हो। आरोप लगा रहे थे कि तुम लोगों ने पुलिस को मारा था। बोल रहे थे तुम लोगों को कोर्ट में बुलाएंगे। मेरी बहन गई है, पुलिस मुझे ही तमीज सीखा रही है। कल को इनकी बहन होती तो क्या करते? हमारा पुलिस से बस इतना सवाल था कि पुलिस ने अब तक क्या किया? मिट्टी लेकर चले गए। सिर्फ आरोपी पक्ष की सुनी तो अब क्या करने आए हो? अब पढ़िए पुलिस की जांच में जो आया… इंस्टाग्राम पर बातचीत को लेकर समझाया था इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने बताया कि जांच में आया है कि आरोपी राघव सुबह 9 बजे अपने ऑफिस चला जाता था। देर रात वापस लौटता था। उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उसके माता-पिता दोनों की तबियत काफी खराब है। घटना के बाद से दोनों की स्थिति काफी खराब है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया- मामले की जांच की जा रही है। आरोपी राघव की मां ऊमा से पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया है कि किशोरी उनका मोबाइल यूज करती थी। उनके मोबाइल पर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट चलाती थी। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई लोगों के कॉल व मैसेज आते थे। होली से एक दिन पहले यानी 3 मार्च से उस पर लगातार कॉल आ रहा था। मोबाइल पर कॉल और मैसेज देखकर राघव ने उसे डांटा था। इसकी जानकारी उसके परिवार को भी दी थी। 4 मार्च को होली पर किशोरी अपने घर चली गई। होली पर बिजी होने के कारण परिजनों ने इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर उससे कोई बात नहीं की। दूसरे दिन 5 मार्च को परिजनों ने उससे इस संबंध में बातचीत की। बात बढ़ने पर उसकी पिटाई कर दी। 6 मार्च को वह राघव के घर काम पर वापस लौटी। 8 मार्च को उसने सुसाइड कर लिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नहीं हुई रेप की पुष्टि पुलिस ने बताया- शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, तब तक परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे थे। पोस्टमॉर्टम हाउस पर भी जल्दबाजी करते रहे। इसके बाद शव लेकर गांव जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें किसी ने बहकाया और हंगामा शुरू हो गया। मृतक नाबालिग होने की वजह से डॉक्टरों ने खुद ही एहतियात बरता है। किशोरी के एनल स्वाब, वेजिनल स्वाब, नेल स्क्रेपिंग और गम पेपर स्वाब ले लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की बात साफ हुई है। रेप की पुष्टि नहीं हुई है। ------------------- संबंधित खबर भी पढ़िए… मकान-मालिक के घर मिली 14 साल की मेड की लाश:लखनऊ में पिता बोले- रेप करना चाहता था अफसर का बेटा, उसी ने हत्या की लखनऊ में 14 साल की मेड की लाश रिटायर्ड अफसर के घर में मिली। परिजनों ने उनके बेटे पर रेप की कोशिश और हत्या का आरोप लगाया। लड़की के शव को चौराहे पर रखकर करीब 3 घंटे तक सड़क जाम रखी। हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में धुंध से राहत:उमस से लोग परेशान, 15 मार्च के बाद बारिश के आसार
    Next Article
    बलिया में ई-रिक्शा में महिला की सोने की चेन चोरी:स्कूल जा रही थी, 5-6 महिलाएं चढ़ी और धक्का-मुक्की की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment