Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में ई-रिक्शा में महिला की सोने की चेन चोरी:स्कूल जा रही थी, 5-6 महिलाएं चढ़ी और धक्का-मुक्की की

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया शहर में मंगलवार दोपहर एक ई-रिक्शा में सवार नाजनिन परवीन के गले से चेन चोरी हो गई। बहेरी हल्दी कोठी की निवासी नाजनिन परवीन ने सिविल लाइन चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। नाजनिन परवीन ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ हल्दी कोठी से कुंवर सिंह चौराहे जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठी थीं। उन्हें कैस्टर ब्रिज स्कूल जाना था, जिसके लिए कुंवर सिंह चौराहे से स्कूल की गाड़ी मिलती है। ई-रिक्शा जब टीडी कॉलेज चौराहे से आगे बढ़ा, तो कुछ सवारियां उतर गईं। इसके बाद जीजीआईसी स्कूल के पास पांच-छह महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हो गईं और धक्का-मुक्की करने लगीं। इसी दौरान उनके गले से 10 ग्राम से अधिक वजन की सोने की चेन गायब हो गई। घटना की जानकारी नाजनिन ने पहले अपने घर वालों को दी। इसके बाद परिजनों के साथ वह सिविल लाइन चौकी पहुंचीं और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'इंस्टा पर आ रहे कॉल-मैसेज से नाराज परिजनों ने पीटा':तीसरे दिन 14 साल की मेड की मौत, लखनऊ में रिटायर्ड अफसर के घर मिली थी लाश
    Next Article
    लखनऊ में शंकराचार्य आज करेंगे गोरक्षा अभियान का शंखनाद:26 शर्तों के साथ मिली अनुमति, 1 दिन में निपटाने होंगे सभी कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment