Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री पहुंचे मथुरा:वृंदावन में ब्राह्मण संगठनों ने किया स्वागत, कहा बनाएंगे सनातन पार्टी

    20 hours ago

    1

    0

    UGC के नए नियमों के विरोध में बरेली सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर रहते हुए इस्तीफा देने वाले PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री शनिवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन किए। इसके बाद राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न ब्राह्मण संगठनों ने उनका दुपट्टा पहनाकर स्वागत करते हुए बांके बिहारी जी का छवि चित्र भेंट किया। बांके बिहारी के किए दर्शन अलंकार अग्निहोत्री शनिवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने बांके बिहारी जी मंदिर पहुंच कर भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए। अलंकार अग्निहोत्री का यहां पहुंचने पर मंदिर के पुजारियों ने उनको पटका माला पहनाकर भगवान का प्रसाद अर्पित किया। विभिन्न संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद बांके बिहारी जी के दर्शन करने के बाद अलंकार अग्निहोत्री राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद बल्लभ गोस्वामी के आवास पर पहुंचे। जहां उनका राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ, ब्राह्मण सभा, पंडा सभा और व्यापारी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के अलावा बांके बिहारी कॉरिडोर और न्यास का विरोध कर रही गोस्वामी परिवार की महिलाओं ने स्वागत किया। आयोजकों ने उनको भगवान बांके बिहारी जी की छवि भेंट की। 3 मुद्दों पर की बात स्वागत कार्यक्रम में अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि मैं 3 मुद्दों को लेकर चल रहा हूं। जिसमें देश में विभाजन के लिए लाए गए UGC रेगुलेशन, एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग और बांके बिहारी कॉरिडोर है। यह सनातन विरोधी सरकार है जो देश को बांटना चाहती है। मेल आईडी की जारी कार्यक्रम में पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री ने बताया- उन्होंने फर्जी एससी-एसटी एक्ट में किए गए मुकदमों की जानकारी करने के लिए उन्होंने इस एक्ट में आए लोगों को न्याय दिलान के लिए एक मेल आईडी जारी की है। शुक्रवार रात को जारी की गई इस आई डी पर अभी तक 40 से ज्यादा मेल आ चुके हैं। जिनके जरिए लोग अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं। अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि बिहार की एक सवर्ण अधिकारी को इन्हीं लोगों ने दो बार निलंबित किया। उस पर दबाव डाला जा रहा है कि वह फिजिकल रिलेशन बनाए, तो यह मामले खत्म कर दिए जाएंगे। इस कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है। कॉरिडोर के जरिए की जाएगी संस्कृति खत्म अलंकार अग्निहोत्री ने बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर कहा कि यहां के जो गोस्वामी, पुरोहित और सेवादारों ने संस्कृति स्थापित की थी इस कॉरिडोर के जरिए उसको खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। यह धार्मिक संरक्षण से उत्पन्न संस्था है उसका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। यह लोग अयोध्या हारे हैं अब काशी और मथुरा-वृंदावन भी हारेंगे। सनातनी संस्कृति पार्टी बनायेंगे अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि आज विजय एकादशी के अवसर पर वह बांके बिहारी की धरती से घोषणा करते हैं कि एक सनातनी संस्कृति की पार्टी की घोषणा करते हैं। इसके जरिए हम चुनाव लड़ेंगे किसी से गठबंधन करना पड़ा करेंगे। अपना दल,राजभर और अन्य दलों का अपना सम्मान है हम भी अपना सम्मान बनाएंगे। यह रहे मौजूद कार्यक्रम में चन्द्रलाल शर्मा,सुरेश चंद्र शर्मा,मनोज मोहन शास्त्री,गोविंद शर्मा,प्रमोद गौतम,श्याम सुंदर गौतम,श्याम सरदार,विवेक गौतम, विवेक महाजन,जमुना शर्मा,नीलम गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी पर खौलता तेल गिरा, गंभीर रूप से झुलसी:फर्रुखाबाद में मंदिर जाते समय हलवाई की दुकान पर हुआ हादसा
    Next Article
    अंबेडकरनगर में 141 ECCE एजुकेटरों को नियुक्ति पत्र:प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को मजबूत करने की पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment