Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में 141 ECCE एजुकेटरों को नियुक्ति पत्र:प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को मजबूत करने की पहल

    20 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 141 चयनित ईसीसीई एजुकेटरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने संयुक्त रूप से इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी नियुक्त एजुकेटरों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का यह कालखंड उनके समग्र विकास की नींव होता है। उन्होंने ईसीसीई एजुकेटरों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और सभी चयनित अभ्यर्थियों को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन के तहत प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से इन ईसीसीई एजुकेटरों की तैनाती को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर की जा रही है। इनकी मुख्य जिम्मेदारी बच्चों के भौतिक, मानसिक, सामाजिक और संवेगात्मक विकास के लिए अनुकूल शिक्षण वातावरण तैयार करना है। इनके कार्यों में खेल-आधारित और गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को आनंददायी बनाना भी शामिल है। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि यह नियुक्ति केवल रोजगार का अवसर नहीं, बल्कि नौनिहालों के भविष्य निर्माण का एक महत्वपूर्ण दायित्व है, जिससे जनपद में प्रारंभिक शिक्षा का स्तर और अधिक सुदृढ़ हो सकेगा। इस कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश पटेल, संबंधित विभागों के अधिकारीगण और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री पहुंचे मथुरा:वृंदावन में ब्राह्मण संगठनों ने किया स्वागत, कहा बनाएंगे सनातन पार्टी
    Next Article
    संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच जुम्मे की नमाज अदा:दो थानों की पुलिस और RRF तैनात, नमाजियों ने बताया शांतिपूर्ण माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment