Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंस्टाग्राम पर अब अश्लील और हिंसक पोस्ट कम दिखेंगे:AI आपत्तिजनक कंटेंट फिल्टर कर देगा; सरकार ने मेटा से कहा था- एल्गोरिदम का रिव्यू करें

    20 hours ago

    1

    0

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने भारत में अपने कंटेंट रिकमंडेशन सिस्टम को अपडेट किया है। अब यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर यौन और हिंसा दिखाने वाले पोस्ट कम दिखाई देंगे। कंपनी ने इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के ज्यादा सक्षम मॉडल इस्तेमाल किए हैं। ये मॉडल पोस्ट को यूजर्स तक रिकमंड करने से पहले ही उसकी जांच करेंगे और तय गाइडलाइंस पर खरा नहीं उतरने वाले कंटेंट को रिकमंडेशन से बाहर रखेंगे। मेटा ने 16 नवंबर को अपने ब्लॉग में इसकी जानकारी दी। यह बदलाव रील्स, एक्सप्लोर और फीड में दिखने वाले उन पोस्ट पर लागू होगा, जिन्हें यूजर्स फॉलो नहीं करते। 10 अक्टूबर को सरकार ने Meta को एडवाइजरी जारी कर इंस्टाग्राम-फेसबुक के रिकमंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम का रिव्यू करने को कहा था। भारत के लिए अलग से ट्यून किया AI सिस्टम मेटा के मुताबिक, कंपनी पिछले एक साल से इंस्टाग्राम के डिफॉल्ट कंटेंट प्रोटेक्शन सिस्टम को मजबूत कर रही है। इसके लिए भारत के यूजर्स की पसंद और फीडबैक को ध्यान में रखकर AI मॉडल को खासतौर पर ट्यून किया गया है। अब सिस्टम ऐसे कंटेंट की पहचान करने में ज्यादा सक्षम होगा, जिसमें अश्लीलता या हिंसा दिखाई गई हो। कंपनी का कहना है कि नए बदलावों के बाद भारत में यूजर्स ने रिकमंड किए गए कंटेंट की शिकायत एक साल पहले के मुकाबले करीब आधी कर दी है। हालांकि, मेटा ने शिकायतों की वास्तविक संख्या या इस बदलाव से हटाए गए पोस्ट का आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया है। किशोरों के लिए अलग सुरक्षा व्यवस्था इंस्टाग्राम ने किशोरों के लिए टीन अकाउंट्स की सुविधा दी है। इसमें 13+ कंटेंट सेटिंग के तहत उम्र के हिसाब से पोस्ट दिखाए जाते हैं और अतिरिक्त सुरक्षा नियम लागू रहते हैं। Meta का कहना है कि वह यूजर्स की प्रतिक्रिया के आधार पर अपने AI सिस्टम को लगातार बेहतर बनाएगा। 4 जुलाई: सरकार ने Meta को नोटिस जारी किया था सरकार ने पहले भी इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को लेकर पैरेंट कंपनी Meta को नोटिस भेजा था। कंपनी से 7 दिन में जवाब मांगा था। IT मिनिस्ट्री ने इंस्टाग्राम को अपने प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण को बढ़ावा देने वाले या ऐसे कंटेंट तक पहुंच बनाने वाले सभी विज्ञापनों को तुरंत ब्लॉक करने और हटाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, बीबीसी ने अपनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट में बताया था कि इंस्टाग्राम भारत में बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन दिखा रहा है। इससे पहले सरकार ने 1 जुलाई को Meta को नोटिस जारी कर WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर नोटिस भेजा था। -------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… मेटा इंडिया चीफ बोले- हमने 50 लाख आपत्तिजनक कंटेंट हटाए:अपराधी तरीके बदल रहे, उन्हें ट्रैक करने की हमारी भी लिमिट तय है मेटा के इंडिया हेड अरुण श्रीनिवास का कहना है कि एआई लोगों के रोजमर्रा के काम आसान करेगा और छोटे कारोबारियों को ग्राहकों तक पहुंचने में मदद देगा। उन्होंने यह भी बताया कि मेटा ने 50 लाख आपत्तिजनक कंटेंट हटाए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल ने शिव-पार्वती के साथ सोनिया-राजीव की फोटो शेयर की:कल कहा था- मां पिता की गोद में बैठती थीं, हिमंता बोले- इंसान भगवान नहीं
    Next Article
    भोपाल में देश का पहला स्वदेशी बर्ड फ्लू टीका तैयार:एक डोज से 6 महीने तक सुरक्षित रहेंगी मुर्गियां; 20 नवंबर को लॉन्चिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment