Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल ने शिव-पार्वती के साथ सोनिया-राजीव की फोटो शेयर की:कल कहा था- मां पिता की गोद में बैठती थीं, हिमंता बोले- इंसान भगवान नहीं

    17 hours ago

    1

    0

    राहुल गांधी ने मंगलवार को 'खाना खाते वक्त मां पापा की गोद में बैठती थीं' वाले किस्से पर ट्रोल होने के बाद शिव-पार्वती की तस्वीर शेयर की। इसमें देवी पार्वती, शिव की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, ‘डर, क्रोध और नफरत ने भाजपा और आरएसएस समर्थकों के दिलों में एक ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम को महसूस करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है।’ राहुल की पोस्ट के जवाब में असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा- साधारण मनुष्यों को शिव और पार्वती के रूप में दिखाना भक्ति नहीं है। यह एक ऐसा अहंकार है, जो इतना बढ़ गया है कि व्यक्ति खुद को ही दिव्य मानने लगा है।' उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का पतन तब तेजी से शुरू हो जाता है, जब वह ईश्वर के सामने नतमस्तक होने के बजाय स्वयं को ही ईश्वर की तरह पेश करने लगता है। राहुल की पोस्ट में सोनिया-राजीव की फोटो राहुल ने कहा- खाना खाते समय पापा साथ होते थे राहुल ने बताया था, ‘हर बार खाना खाते समय पापा होते थे और उनकी गोद में मम्मा बैठी होती थीं। उन्हें बचपन में यह सामान्य लगता था। दोस्तों के घर जाकर जब उन्होंने ऐसा नहीं देखा तो वे उनसे पूछते थे कि उनकी मां पिता की गोद में क्यों नहीं बैठतीं।’ ये पूरा मामला सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' की सोमवार को ऑफिशियल लॉन्चिंग के समय माता-पिता का किस्सा सुनाने से जुड़ा है। एक दिन पहले भी हिमंता ने कहा था- 'सॉरी मैडम, वह आपकी जिंदगी के इतने खास दिन पर भी आपको शर्मिंदगी से नहीं बचा सके। देश को यह बात बहुत पहले समझ आ गई थी। उम्मीद है अब आप भी समझ जाएंगी। यह प्रोडक्ट अब लॉन्च और री-लॉन्च से भी आगे निकल चुका है।' केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल को परिवार के बड़ों का सम्मान करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, 'राहुल को सार्वजनिक मंच पर निजी पारिवारिक बातों को साझा करते समय मर्यादा रखनी चाहिए।' सोशल मीडिया पर 2 तरह के रिएक्शंस राहुल के सोनिया-राजीव गांधी के रिश्ते पर दिए बयान को लेकर सोशल मीडिया पर 2 तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक तरफ राहुल को निजी पारिवारिक बातें सार्वजनिक मंच पर साझा करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ लोग उनके बयान को माता-पिता के बीच प्यार और अपनापन जताने वाली बचपन की याद बता रहे हैं। ट्रोल करने वाले यूजर्स उनके बयान को लेकर मीम्स बना रहे हैं और पूछ रहे हैं कि सोनिया की किताब के लॉन्च जैसे कार्यक्रम में ऐसी निजी बात बताने की क्या जरूरत थी। कुछ यूजर्स ने राहुल के बयान को असहज करने वाला बताया, जबकि उनके समर्थकों का कहना है कि माता-पिता के रिश्ते में प्यार जताने के तरीके को मजाक का विषय नहीं बनाना चाहिए। ------------------ यह खबर भी पढ़ें किताब लॉन्चिंग में भावुक हुईं सोनिया, कहा- राजीव नहीं रहे तो टूट गई थी, राहुल-प्रियंका ने माता-पिता बनकर संभाला सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की दिल्ली में 16 नवंबर को ऑफिशियल लॉन्चिंग हुई। कार्यक्रम के शुरुआत में सोनिया के जीवन पर शॉर्ट फिल्म दिखाई गई तो वे भावुक हो गईं। इस दौरान उन्होंने कहा- राजीव गांधी नहीं रहे तो मैं टूट गई थी। राहुल-प्रियंका ने संभाला, वही मेरे माता-पिता बन गए थे। कार्यक्रम में राहुल-प्रियंका के साथ तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, केरलम और कर्नाटक के मुख्यमंत्री शामिल हुए। सोनिया की किताब 10 नवंबर को ही बाजार में आ गई थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चक्रवाती तूफान अकवान आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ा:110kmph की रफ्तार; आंध्र, तेलंगाना-ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट, गंगोत्री में पारा माइनस 14°C
    Next Article
    इंस्टाग्राम पर अब अश्लील और हिंसक पोस्ट कम दिखेंगे:AI आपत्तिजनक कंटेंट फिल्टर कर देगा; सरकार ने मेटा से कहा था- एल्गोरिदम का रिव्यू करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment