Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंस्टाग्राम रील से बची लुधियाना की महिला की जान:बोलीं-पानी में मुंह नहीं खोला, सांस रोक पैर चलाए; ढोलक बजाने वाले को अंतिम विदाई

    9 hours ago

    1

    0

    वृंदावन नाव हादसे में बची लुधियाना की रजिंदर कौर के लिए इंस्टाग्राम की एक रील जीवनदान बनी। नाव पलटने के बाद पानी में गिरी रजिंदर ने रील में देखे टिप्स याद रखे और उसी के मुताबिक खुद को संभाला। रजिंदर ने बताया कि पानी में गिरने के बाद मैंने मुंह नहीं खोला। सांस रोके रखी। दोनों हाथ सीधे किए और पैर चलाए। बाद में नाव वालों ने बाहर निकाला। मैंने नाव वालों को एक युवक के बारे में भी बताया, जिसे बाद में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके साथ एक अन्य महिला की भी जान बची। वहीं, हादसे में घायल जगराओं की रेखा जैन की हालत गंभीर बनी हुई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वृंदावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल से चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया। बेटे ने कहा कि PGI में मां को उचित इलाज नहीं मिला। प्रशासन से मदद नहीं मिल रही। SDM ने उनका फोन नहीं उठाया। उधर, हादसे में जान गंवाने वाले यश भल्ला की मां से आखिरी बार की गई बातचीत सामने आई। मां ने कहा कि बस में बैठते ही बेटे ने फोन कर कहा- अब मुझे कॉल मत करना। मैं ढोलक बजा रहा हूं, डिस्टर्ब हो जाऊंगा। मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। हादसा 10 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 15 श्रद्धालुओं की मौत गई। एक अभी भी लापता है। अब पढ़िए रजिंदर कौर की जुबानी पूरी कहानी… हादसे में घायल रेखा चंडीगढ़ PGI रेफर हादसे में घायल रेखा जैन को सोमवार को चंडीगढ़ PGI लाया गया। रेखा के बेटे श्वेत जैन ने वीडियो जारी कर कहा कि मां को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर ही यहां लाया गया। लेकिन मां को एक सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां पहले से ही करीब 100 मरीज मौजूद थे। समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण मां की तबीयत और बिगड़ती चली गई। प्रशासन से नहीं मिल रही कोई मदद श्वेत जैन ने वीडियो में रोते हुए कहा कि प्रशासन और सरकार की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है। जगराओं की एसडीएम उनका फोन नहीं उठा रही हैं। मजबूरी में अब मां को लुधियाना DMC अस्पताल लाए हैं। इलाज का पूरा खर्च खुद ही उठा रहे हैं। यश भल्ला की मां-भाई ने बताई ये अहम बातें… हादसे से लेकर अब तक क्या हुआ…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे- ऊपर गाड़ियां चलेंगी, नीचे हाथी-बाघ गुजरेंगे:देश का पहला वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर; 135KM यूपी से होकर गुजरेगा
    Next Article
    3 साल में पूरा हुआ फोरलेन का 98 प्रतिशत काम:प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर खर्च हुए 689 करोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment