Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंतजार खत्म, यूपी में मानसून की एंट्री:पूर्वांचल के रास्ते आया, 20 शहरों में आंधी-बारिश; दो दिन में पूरा प्रदेश कवर करेगा

    20 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसून का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सोनभद्र-महराजगंज के रास्ते मंगलवार को प्रदेश में एंट्री की। इसके असर से पूर्वी यूपी के 20 से ज्यादा शहरों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। सुबह से ही लखनऊ, कानपुर नगर, अयोध्या, गोरखपुर, बरेली, देवरिया, सीतापुर, बहराइच, पीलीभीत, गोंडा, रायबरेली, ललितपुर, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, जौनपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, रामपुर और मुरादाबाद में रुक-रुककर बारिश हो रही है। देवरिया, जौनपुर में इतनी बारिश हुई कि खेतों में पानी भर गया। आज सभी 75 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 38 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो आगरा सबसे गर्म रहा। तापमान 42.9°C रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ, समेत 15 शहरों में बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून 19 दिन से यूपी-बिहार बॉर्डर पर अटका था। इसने सोनभद्र, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और तराई इलाकों से प्रदेश में एंट्री की। मानसून आमतौर पर 20 जून तक यूपी आ जाता है, लेकिन इस बार यह करीब 10 दिन की देरी से आगे बढ़ रहा है। बारिश की तस्वीरें देखिए- पूर्वांचल की तरफ से मानसून की एंट्री मौसम विभाग का कहना है कि केरल तट पर टकराने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून दो हिस्सों में बंट जाता है। एक अरब सागर की तरफ से केरल, गुजरात, राजस्थान में एंट्री करता है। दूसरा बंगाल की खाड़ी की तरफ से एंट्री लेता है। यूपी में बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाला मानसून बारिश करवाता है। यूपी में मानसून पूर्वांचल की तरफ से एंट्री लेता है। इस बार भी इसी तरफ से एंट्री हुई है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया- दक्षिण-पश्चिम मानसून यूपी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। आजमगढ़, अयोध्या और बरेली से होकर गुजर रहा है। अगले 2-3 दिनों में मानसून के यूपी में और आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। अब पूर्वी और पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट आएगी। आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक आ सकता है? अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्मी से मौतें बढ़ने का अधिक खतरा यूरोपीय देशों में‎:फ्रांस में कार्डिएक अरेस्ट के मामले‎ चार गुना बढ़े; कई देशों में ट्रेन, न्यूक्लियर प्लांट बंद‎
    Next Article
    बाराबंकी में युवक की मौत पर बवाल, पुलिस पर पथराव:SHO बेहोश होकर गिरे, साथियों ने घसीटकर हाईवे से उठाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment