Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:सूर्या की मां बोली-असद की लाश दिखाओ; आंधी-बारिश के साथ जमकर ओले गिरे; बंदर ने 2 लाख रुपए उड़ाए

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान के हत्यारोपी असद के एनकाउंटर से जुड़ी है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर यूपी में मौसम बिगड़ने के बाद हो रही आंधी-बारिश को लेकर है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- गाजियाबाद में छात्र की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर; बकरीद के दिन मारा था गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) एनकाउंटर में मारा गया। रविवार तड़के पुलिस ने घेरा तो फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मार गिराया गया। 50 हजार का इनाम घोषित था। सूर्या की मां बोलीं- लाश की फोटो दिखाओ, तब मानूंगी। बकरीद के दिन हत्या हुई थी। संगीत सोम बोले- जेहादी मानसिकता को पुलिस ने जड़ से कुचल दिया। पूरी खबर पढ़ें 2- आगरा-गाजियाबाद में तेज बारिश, अमरोहा में ओले गिरे तो लखनऊ में आंधी चली अमरोहा में बारिश के साथ ओले गिरे। लखनऊ, संभल, मुरादाबाद, हाथरस, गोंडा और बलरामपुर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश दर्ज की गई। बलिया में धूलभरी आंधी के बाद बारिश हुई। लखीमपुर में कच्ची दीवार गिरने से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। रामपुर में आंधी के बीच एक होटल की शेड उखड़कर बाइक सवार युवक पर गिर गई, जिससे वह घायल हो गया। पूरी खबर पढ़ें 3- वृंदावन की गलियां श्रद्धालुओं से फुल; गोवर्धन में 24 घंटे में 10 लाख ने की परिक्रमा वृंदावन में रविवार सुबह 6 बजे से ही बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर गोवर्धन में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। 21 किलोमीटर लंबा परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं से पूरी तरह भर गया है। पूरा मार्ग "गिरिराज महाराज की जय" के जयकारों से गूंज रहा है। पिछले 24 घंटों में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु परिक्रमा के लिए पहुंच चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें 4- मुरादाबाद में NCC कैडेट ने जान दी, VIDEO बनाकर बोला- दिल दुखाने वालों से जन्नत में मिलूंगा मुरादाबाद में NCC कैडेट ने 5 साल की भतीजी के सामने खुद को गोली मारकर जान दे दी। पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारने से पहले मोबाइल पर वीडियो बनाकर बोला- जिसने मेरा दिल दुखाया है, उनसे जन्नत में मुलाकात होगी। इसके बाद ट्रिगर दबा दिया। आवाज सुन परिजन कमरे की ओर दौड़े, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो मृत पड़ा था। पूरी खबर पढ़ें 5- फिरोजाबाद में बच्चे को पटककर मारने वाला पानी को तड़पा, मां बोलीं- नोच कर मार दूंगी फिरोजाबाद में युवक ने डेढ़ साल के बच्चे को पटक-पटक कर मार डाला था। हत्यारोपी को पुलिस ने एनकाउंटर कर अरेस्ट किया है। उसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह स्ट्रेचर पर लेटा पानी के लिए तड़प रहा। पुलिस वालों से बार-बार पानी मांग रहा है। दरअसल, आरोपी बच्चे की मां से एकतरफा प्यार करता था। मां बोली- मेरे हवाले कर दो, हम नोचकर मार डालेंगे। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- राजीव कृष्ण बने यूपी के परमानेंट DGP, 4 साल का इंतजार खत्म हुआ यूपी को 4 साल के इंतजार के बाद परमानेंट डीजीपी मिल गया। मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण को परमानेंट डीजीपी बना दिया गया है। रविवार को सरकार ने आदेश जारी कर दिया। वह कम से कम 2 साल तक यूपी के DGP रहेंगे। पहली जून 2025 से कार्यवाहक डीजीपी की कमान संभाल रहे हैं। दैनिक भास्कर ने शनिवार को ही उनके नाम को कन्फर्म कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें 7- यूपी में 21 से अधिक जिलों के सीएमओ बदले, डॉ.मुकेश कुमार बने वाराणसी सीएमओ प्रदेश के 21 से अधिक जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बदल दिए गए हैं। डॉ. अवधेश कुमार यादव को कानपुर में अर्बन हेल्थ मिशन (UHM) की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि डॉ. नीरज त्यागी को आगरा में जाइंट डायरेक्टर बनाया गया है। डॉ. प्रमोद कुमार को अंबेडकरनगर, सचिन वैश्य को गाजियाबाद तो डॉ. मुकेश कुमार को वाराणसी का सीएमओ बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें 8- गाजीपुर में होटल कारोबारी की बहू की गुहार, बोली- योगी जी, हत्यारों को छोड़िएगा मत गाजीपुर में होटल कारोबारी के बेटे की हत्या के बाद मृतक की पत्नी बोली- मेरा कसूर क्या था जो मुझे विधवा कर दिया। मेरे तीन महीने के बच्चे को अनाथ कर दिया। योगी जी प्लीज ऐसे लोगों को मत छोड़िएगा। पिता बोले- एनकाउंटर नहीं हुआ तो सीएम के सामने आत्मदाह करेंगे। शुक्रवार देर रात होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूरी खबर पढ़ें 9- कानपुर में B.Ed प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे 12 छात्र नाले में गिरे, साथियों ने निकाला यूपी में रविवार को बीएड प्रवेश परीक्षा हुई। 72 जिलों में सेंटर बनाए गए थे। दो पालियों में परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को आधार, एडमिट कार्ड, फोटो, चेहरा और रेटिना के मिलान के बाद ही एंट्री दी गई। घड़ी और जूते भी निकलवाए गए। कानपुर में पहली पाली की परीक्षा से पहले नाला धंसने से करीब 12 अभ्यर्थी गिर गए। साथियों ने मदद कर किसी तरह निकाला। पूरी खबर पढ़ें 10- गाजियाबाद में दोस्त ने की खिलाड़ी की हत्या, भाई बोला- तरक्की से जलता था गाजियाबाद में इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी की हत्या साथी खिलाड़ी यश खटिक ने ही की थी। भाई आशीष ने बताया कि चिराग लगातार अपने करियर में आगे बढ़ रहे थे, जिससे यश उनसे जलने लगा था। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि चिराग की शिकायत पर यश की पात्रता (क्वालिफिकेशन) रद्द कर दी गई थी। इससे वह नाराज था और वारदात को अंजाम दिया। पूरी खबर पढ़ें 11- ट्रंप की बेटी ने होटल से बनाया ताजमहल का VIDEO, सूर्यास्त का नजारा रिकॉर्ड किया अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी ट्रिफनी ने होटल से ताजमहल का VIDEO बनाया। सूर्यास्त का नजारा रिकॉर्ड किया। वह पति के साथ रातभर आगरा में ठहरीं थीं। टिफनी ने शनिवार को पति माइकल बॉऊलोस के साथ ताजमहल भी देखा। ताज की बेमिसाल खूबसूरती और नक्काशी देखकर वो काफी प्रभावित हुईं। गाइड से वहां लगे सुंदर संगमरमर और कारीगरी पर सवाल किए। पूरी खबर पढ़ें 12- अमेठी में सिपाही घूस लेते अरेस्ट; 9 हजार रुपए ले रहा था अमेठी में एंटी करप्शन ने सिपाही चंदन कनौजिया को अरेस्ट किया है। जबकि दूसरा साथी सिपाही आकाश सिंह फरार हो गया। उसे 9 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया गया। कस्टडी में बताया कि आकाश सिंह के कहने पर वह रिश्वत ले रहा था। दरअसल, पीड़ित गुलजार अहमद अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज है, उसी केस का डर दिखाकर वे रिश्वत की मांग कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 13- वाराणसी दालमंडी में फिर चला हथौड़ा, व्यापारी बोले- क्या अब कफन भी नोचा जाएगा? वाराणसी के दालमंडी में रविवार को 14 मकानों को ध्वस्त करने के लिए हथौड़े चले। विरोध को देखते हुए पहले से ही 300 से अधिक पुलिसकर्मी, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए थे। शनिवार को प्रशासन ने मकानों को खाली कराने के लिए मुनादी कराई थी। लोगों ने कहा- रोजी-रोटी का संकट पहले से ही है। क्या अब व्यापारियों का कफन भी नोचा जाएगा। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- बंदर ने पेड़ से 2 लाख रुपए उड़ाए, लूटने की मची होड़ बुलंदशहर कचहरी में शनिवार को एक बंदर ने वकील से दो लाख रुपए से भरा बैग छीन लिया और पेड़ पर चढ़ गया। बैग खोलकर रखे नोट नीचे फेंकने शुरू कर दिए। नोट गिरते देख लोगों में उन्हें बटोरने की होड़ मच गई। दरअसल, अधिवक्ता सोहनपाल और आमिर खान ने स्टांप खरीदने के लिए रविंद्र लोधी को दो लाख रुपए से भरा सौंपे थे, लेकिन बंदर बैग छीनकर भाग गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- मेधावियों का सम्मान समारोह 1 जून को यूपी में विभिन्न शिक्षा बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 223 मेधावियों को सम्मानित करेंगे। हर मेधावी छात्र को एक लाख रुपए, टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंटरनेशल खिलाड़ी चिराग त्यागी की तरक्की से जलता था दोस्त:इसलिए गोली मारी, गाजियाबाद में भाई का दावा; पुलिस ने प्रेमिका से पूछताछ की
    Next Article
    PRD जवान को पीटने वाले कान पकड़कर गिड़गिड़ाए:झांसी में लंगड़ाते हुए बोले- साहब गलती हो गई, माफ कर दो; 44 थप्पड़ मारे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment