Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटरनेशनल कबड्‌डी प्लेयर बल्हारा की पत्नी ने सुसाइड किया:रोहतक में ससुराल में फांसी लगाई; मायके वालों का हंगामा, शीलू को साथ ले गई पुलिस

    20 hours ago

    1

    0

    इंटरनेशनल कबड्‌डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा (23) ने शुक्रवार शाम 4 बजे अपनी ससुराल में सुसाइड कर लिया। उन्होंने रोहतक के बहु अकबरपुर गांव स्थित घर में फंदा लगाकर जान दे दी। शीलू बल्हारा रोहतक के ही रहने वाले हैं। मुस्कान के सुसाइड की सूचना मिलने के बाद रोहतक पुलिस मौके पर पहुंची। इन्वेस्टिगेशन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शाम सवा 7 बजे पुलिस ने डेडबॉडी रोहतक PGI भेज दी। जांच के लिए पहुंची पुलिस शीलू को भी साथ ले गई। उधर बेटी के सुसाइड की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे मुस्कान के मायके वालों ने गांव में जमकर हंगामा किया। इस बीच पता चला है कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की। बहु अकबरपुर थाने के SHO जसबीर ने इतना ही कहा कि अभी जांच की जा रही है। मुस्कान बल्हारा की बॉडी का पोस्टमॉर्टम शनिवार को कराया जा सकता है। मुस्कान महम के फरमाना गांव की रहने वाली थी और उसकी 8 दिसंबर 2023 को शीलू के साथ शादी हुई। पिछले साल नवंबर में मुस्कान ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम हार्दिक है। पड़ोसन बोली- दरवाजा बंद कर फांसी लगाई बहु अकबरपुर गांव में शीलू बल्हारा के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शाम करीब 4 बजे शीलू के घर से तेज आवाजें आ रही थीं। घर के मेंबर गेट खटखटाते हुए मुस्कान को आवाजें लगा रहे थे। कुछ देर बाद शीलू की रिश्तेदारी का एक युवक वहां पहुंचा और उसने दरवाजा तोड़ा। अंदर मुस्कान का शरीर फंदे से लटका हुआ मिला। सास-बहू के बीच विवाद का दावा महिला ने दावा किया कि मुस्कान और उसकी सास यानि शीलू की मां के बीच संबंध बहुत अच्छे नहीं थे। दोनों में अक्सर विवाद होता था। मुस्कान का भाई भी शीलू के घर पर ही रहकर कबड्डी की प्रैक्टिस करता था। करीब एक महीने पहले मुस्कान के भाई और उसके साथियों का एक्सीडेंट हो गया था। उस हादसे में एक युवक की जान चली गई थी, जबकि शीलू का साला और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक दिन पहले दिलजीत के गाने पर रील बनाई मुस्कान ने सुसाइड से एक दिन पहले यानि गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के गाने 'ओ घुमेया तू कर नी पटोला बनके, रेहा कर बिल्लो थोड़ा बन-ठन के' पर एक REEL बनाकर अपलोड की थी। शीलू ने कहा था- परिवारवालों ने कराई शादी एक पॉडकास्ट में शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर शीलू बल्हारा ने बताया था कि मेरा जन्म 2003 में हुआ था। मां लंबे समय से बीमार रहती हैं और उनके पैरों व कमर में तकलीफ है। इसी वजह से परिवार ने मेरी कम उम्र में ही शादी कराने का फैसला लिया, लेकिन मैं बेहद खुश हूं। मुस्कान की तीन तस्वीरें देखिए… 3 पॉइंट में जानिए कौन हैं शीलू बल्हारा 1. बहु अकबरपुर गांव के रहने वाले शीलू बल्हारा रोहतक में बहु अकबरपुर गांव के रहने वाले हैं। घर में पिता सुरेंद्र, मां निशा देवी, दादी, एक बहन और भाई मनीष हैं। पिता सुरेंद्र बल्हारा साधारण किसान हैं। मनीष भी कबड्‌डी खेलते हैं। शीलू जूडो खेलते थे। फिर पहलवानी करने लगे। छह साल की उम्र में कबड्‌डी खेलना शुरू कर दिया। जब जवानी में कदम रखा तो उनका नाम पंजाब तक पहुंचा। पंजाब की अलग-अलग टीमों में शीलू खेलने के लिए जाते रहते है। 2. चीते के नाम से फेमस हैं शीलू 12वीं तक पढ़े शीलू सर्कल टाइप कबड्‌डी खेलते हैं। पंजाब में 'हरियाणा आला चीता' के नाम से फेमस हैं। विदेशों में शीलू कबड्‌डी खेलने जाते हैं। वे कैचर हैं। पिछले साल अमेरिका में हुए कबड्‌डी टूर्नामेंट में भी वे बेस्ट कैचर चुने गए थे। 3. ट्रैक्टर, कंबाइन और बुलेट जीत चुके शीलू कबड्‌डी मुकाबलों में पंजाब से अब तक 24 ट्रैक्टर, 50 से ज्यादा बुलेट और एक कंबाइन जीतकर घर ला चुके है। उन्होंने मुकाबलों में जीतकर लाई बुलेट को कभी बेचा नहीं है, वे इन्हें अपने दोस्तों या फिर खुद के यूज के लिए ही रखते हैं। ट्रैक्टर और दूसरे उपकरण वे बेच देते हैं। बड़ी संख्या में किसानी से जुड़े उपकरण पंजाब से जीतकर ला चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग से नाम वापस लिया:वजह नहीं बताई; 2021-22 में पहली बार टाइटल जीता था
    Next Article
    कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा:85.83 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता; पिता बोले-2 कारणों से रह गया, फिर भी बेटे पर गर्व

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment