Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटरनेशनल शूटर पर हमला, डीएम से न्याय की गुहार लगाई:बागपत में जमीन विवाद में हुई मारपीट और फायरिंग

    3 hours ago

    1

    0

    बागपत में भूमि विवाद को लेकर इंटरनेशनल शूटर प्रवीण तोमर पर हमला किया गया। उन पर मारपीट और फायरिंग का आरोप है। पीड़ित ने सोमवार को जिलाधिकारी (डीएम) से न्याय की गुहार लगाई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दिव्यांग शूटर प्रवीण तोमर ने आरोप लगाया कि रविवार को जब वह अपने खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे थे, तभी विपक्षी लोगों ने उन पर हमला कर दिया और फायरिंग की। वह किसी तरह बच गए, जबकि हमलावर तमंचे लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। प्रवीण तोमर के अनुसार, उन्होंने गांव में एक भूखंड खरीदा था और उसका विधिवत कब्जा भी प्राप्त कर लिया था। आरोप है कि पड़ोसी उसी जमीन को लेकर लगातार विवाद कर रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में पहले भी पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। घटना के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीण आक्रोशित हैं। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या पर कैंडल मार्च:राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने की न्याय की मांग, विधायक भी हुए शामिल
    Next Article
    BAFTA Awards 2026: मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ की ऐतिहासिक जीत पर गदगद हुए पीएम मोदी, बोले- हमारे देश का टैलेंट…

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment