Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा होटल में देह व्यापार के शक में छापा:स्थानीय महिलाओं से अभद्रता के बाद 8 लोग हिरासत में, दो युवक होटल से कूदे, एक घायल

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर स्थित राज प्लेस होटल में शनिवार रात देह व्यापार के शक में बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय महिलाओं से छींटाकशी के बाद मामला बढ़ा और सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल में छापा मारकर दो युवतियों समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया। होटल के दस्तावेज जब्त किए गए, कई डायरी बरामद हुईं और एक घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे होटल के पास कुछ युवकों ने स्थानीय महिलाओं पर छींटाकशी कर दी। इस पर नाराज लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आने की खबर मिलते ही होटल में मौजूद दो युवक तीसरी मंजिल से पड़ोस की छत पर कूद गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। कूदने के कारण युवक घायल हो गया। ताला बंद कर बैठा मैनेजर, आठ लोग हिरासत में सूचना मिलते ही सीओ सिटी अभय नारायण राय भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान होटल मैनेजर ने अंदर से ताला बंद कर लिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ताला खुलवाया और होटल में तलाशी ली। मौके से दो कलकत्ता मूल की युवतियां और होटल मैनेजर समेत छह युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो अन्य युवतियां भागने में सफल रहीं। पुलिस ने होटल के सभी दस्तावेज और रजिस्टर जब्त कर लिए हैं। डायरी में रकम की एंट्री, जांच में खुलासे के संकेत तलाशी के दौरान पुलिस को कई डायरी मिलीं जिनमें लड़कियों के नाम और उन्हें दी जाने वाली रकम की एंट्रियां दर्ज थीं। होटल के रजिस्टर में ठहरे युवकों की एंट्री नहीं मिली, जबकि सभी युवक इटावा के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पकड़ी गई दोनों युवतियों ने बताया कि वे आगरा घूमने और एक युवती अपने बॉय फ्रेंड से शादी करने आई थीं। हिरासत में ली गई एक युवती ने कहा कि डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर इटावा के लखना क्षेत्र के युवक से उसका प्रेम प्रसंग हुआ था और वह उसी से शादी करने आई थी, लेकिन युवक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकी। पुलिस को शक है कि दोनों युवतियां बचने के लिए झूठ बोल रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि होटल में आए दिन अवैध गतिविधियां होती हैं जिससे आसपास रहने वाले परिवार परेशान रहते हैं। शनिवार रात साढ़े आठ बजे से लेकर रात दो बजे तक पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार्रवाई की। सीओ सिटी अभय नारायण राय के नेतृत्व में दो युवतियों समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। युवतियों को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है जबकि युवकों को थाने ले जाया गया है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी और फॉरेंसिक जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 5वीं की छात्रा ने किया सुसाइड:मां-भाई को कमरे में बंद किया, परिजन बोले- स्कूल से लौटने के बाद बदला था व्यवहार
    Next Article
    सुल्तानपुर में पुलिस मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश घायल:पैर में लगी गोली, अवैध हथियार बरामद; अयोध्या पुलिस पर किया था हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment